व्यापमं घोटाला- नम्रता डामोर की हत्या हुई थी, सीबीआई ने दर्ज किया मामला
भोपाल। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापमं घोटाला अब सीबीआई के हाथ में है। इस मामले में मृत नम्रता डामोर की हत्या का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले की जांच कोर्ट के आदेश के बाद शुरु किया है।
व्यापमं घोटाले से जुड़ी संदिग्ध मौतों की छानबीन में सीबीआई ने बड़ा कदम उठाया है और नम्रता डामोर की मौत को हत्या मानते हुए उसकी तफ्तीश शुरु कर दी है।
गौरतलब है कि पीएमटी, प्रीपीजी और वनरक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई ने अबतक 5 एफआईआर दर्ज की हैं। साथ ही इस मामले में संदिग्ध मौतों की जांच के लिए सीबीआई ने दस्तावेजों को खंगालना शुरु कर दिया है।
व्यापमं घोटाले की जांच करने वाली CBI टीम को मिला 'भूत बंगला'
आपको बता दें कि इस मामल की रिपोर्टिंग कर रहे अक्षय सिंह की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। अक्षय सिंह नम्रता डामोर के परिवार से पूछताछ करने के लिए भोपाल गये थे।













Click it and Unblock the Notifications