नारदा स्टिंग में सीबीआई ने मदन मित्रा, मुकुल रॉय समेत 13 के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नारद स्टिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस के मुकुल राय, मदन मित्रा और सौगत रॉय समेत कुल 13 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नारद स्टिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस के मुकुल राय, मदन मित्रा और सौगत रॉय समेत कुल 13 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

टीएमसी के मदन मित्रा, मुकुल रॉय और सौगत रॉय को एफआईआर में नामजद किया गया है। इनके अलावा एफआईआर में सुल्तान अहमद, इकबाल अहमद, काकोली घोष, प्रसून बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, सोवन चटर्जी, सुब्रत मुखर्जी, फिरहाद हकीम, अपरूपा पोद्दार और सेवारत आईपीएस अधिकारी सैयद मोहम्मद हुसैन मिर्जा का भी नाम है।
नारदा स्टिंग में टीएमसी के नेताओं समेत 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज होने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने का मतलब यह नहीं है कि अपराध साबित हो गया है। राजनीतिक खेल चल रहा है और हमारी पार्टी इसका जवाब राजनीतिक तौर पर नही देगी।












Click it and Unblock the Notifications