यस बैंक संस्थापक राणा कपूर के सात ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी
नई दिल्ली। यस बैंक संस्थापक राणा कपूर के ठिकानों पर सीबीआई सोमवार को छापेमारी कर रही है। सीबीआई की टीम ने राणा के अलग-अलग सात ठिकानों पर सोमवार को रेड की है। यस बैंक के फाउंडर और पूर्व प्रबंध निदेशक राणा कपूर को रविवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार किया है। ईडी के अलावा सीबीआई ने भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भी रविवार रात राणा कपूर के घर पर छापामारी की है। ईडी और सीबीआई की राणा कपूर के घर, दफ्तर समेत कई ठिकानों पर रविवार रात से ही 12 घंटे से छापेमारी जारी है। सोमवार सुबह ही सीबीआई की टीमों ने रेड शुरू कर दी थी।
यस बैंक के फाउंडर, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राणा कपूर पर कारोबारी घरानों को लोन देने और उसे वसूल करने की प्रक्रिया अपने हिसाब से तय करने का आरोप है। बैंक अनिल अंबानी ग्रुप, आईएलएंडएफएस, सीजी पावर, एस्सार पावर, रेडियस डिवेलपर्स और मंत्री ग्रुप जैसे कारोबारी घरानों को लोन देने में आगे रहा। इन समूहों के डिफॉल्टर साबित होने से बैंक को करारा झटका लगा।
बता दें कि यस बैंक डूबने की कगार पर है। बीते हफ्ते आरबीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए बैंक खाता धारकों की बैंक से पैसा निकालने की सीमा 50 हजार रुपए महीना तय कर दी है और बैंक का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है। यस बैंक पर 2 लाख 41 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज है।
यस बैंक की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं और राणा कपूर पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहै हैं। 2004 में शुरू हुए यस बैंक का वित्त वर्ष 2017 से 2019 के बीच कर्ज 1,32,000 करोड़ बढ़ा था। बैंक का कर्ज 2017 से 2019 के बीच 1,32,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,41,000 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान जो कर्ज बांटे गए, उनमें कई नियमों को ताक पर रखे जाने की बात भी सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications