कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई का छापा

नई दिल्ली, 17 मई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर आज सीबीआई छापेमारी कर रही है। सीबीआई की यह छापेमारी उनके खिलाफ चल रहे मौजूदा केस के संबंध में की जा रही है। यह छापेमारी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, शिवगंगई में चल रही है। छापेमारी सात ठिकानों पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ 2010-14 के बीच विदेशी लेनदेन के चलते नया केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई की यह छापेमारी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के ठिकानों पर भी चल रही है।

karti

सीबीआई की छापेमारी के बाद कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट करके सीबीआई पर तंज कसा। कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट करके लिखा अब तो मैं गिनती भी भूल गया हूं, आखिर कितनी बार यह हो चुका है, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। बताया जा रहा है कि सीबीआई कार्ति चिदंबरम और पी चिदंबरम के कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। तमिलनाडु, मुंबई में तीन जगहों पर यह छापेमारी चल रही है। जबकि पंजाब,कर्नाटक, ओडिशा में एक-एक जगह पर छापमेारी चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार यह छापेमारी चीनी कर्मचारियों को भारत का वीजा दिलाने के नाम पर घूसखोरी के केस में चल रही है। कार्ति चिदंबरम ने एक प्रोजेक्ट के लिए चीनी कर्मचारियों को वीजा दिलाया था। आरोप है कि उन्होंने इसके लिए चीनी कर्मचारियों से 50-50 लाख रुपए की घूस ली थी।

गौर करने वाली बात है कि कार्ति चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई ने हाल ही में एक नया केस दर्ज किया है। यह केस विदेश में पैसा भेजने से जुड़ा है। आरोप है कि कार्ति ने 2010-2014 के बीच विदेश पैसा भेजा है और इसी मामले की शुरुआती जांच के बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। कार्ति पहले से ही आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी हैं। कोर्ट ने उनके विदेश जाने पर रोक लगा रखी है। पिछले वर्ष अक्टूबर माह में कार्ति को शर्तों के आधार पर विदेश जाने की अनुमति दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+