सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने बंटी सजदेह से की पूछताछ, सामने आ सकते हैं कई राज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सीबीआई लगातार इस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। इस मामले में अब सीबीआई की जांच की आंच बंटी सजदेह तक पहुंच गई है। बंटी कॉर्न्सटोन के सीईओ हैं और सुशांत सिंह राजपूत का उनके साथ लिंक था। बंटी से सीबीआई ने दो बार पूछताछ की है। बता दें कि कॉर्न्सटोन एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी है, जिसमे सुशांत सिंह राजपूत का भी अकाउंट था। माना जा रहा है कि दूसरी बार पूछताछ के दौरान कंपनी की ओर से सुशांत को ऑफर किए गए प्रोजेक्ट से कमाई को लेकर सवाल पूछे गए हैं।

सामने आ सकते हैं कई राज

सामने आ सकते हैं कई राज

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत कई कॉमर्शियल, कार्यक्रम का हिस्सा थे, जिसे कॉर्नस्टोन कंपनी ने उन्हें ऑफर किया था। माना जा रहा है कि सजदेह सुशांत को मुहैया कराए गए तमाम प्रोजेक्ट की जानकारी दे सकते हैं। गौरतलब है कि बंटी सजदेह सोहैल खान के साले हैं। 2018 में बंटी ने अपनी बहन व सोहैल की पत्नी सीमा के साथ उनके जन्मदिन पर तस्वीरें साझा की थी। कॉर्नस्टोन वही कंपनी है जिसके लिए दिशा सालियान काम कर रही थीं। दिशा ही सुशांत के अकाउंट को हैंडल करती थीं, उन्होंने मई माह में सुशांत से संपर्क किया था। ऐसे में सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि क्या सुशांत की मौत का दिशा सालियान की मौत से कोई लिंक है। दिशा के बारे में भी सीबीआई बंटी से पूछ सकती है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: Rhea के भाई Showik Chakraborty से NCB कर रही पूछताछ | वनइंडिया हिंदी
    दिशा सालियान की मौत से सुशांत थे परेशान

    दिशा सालियान की मौत से सुशांत थे परेशान

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत हो गई थी, उनका शव बांद्रा स्थित उनके फ्लैट पर पाया गया था। वहीं दिशा सालियान की 8 जून को मौत हो गई थी। दिशा की बिल्डिंग से गिरने की मौत हो गई थी। दिशा की पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई थी कि दिशा के सिर पर कई चोटों के निशान थे। सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने पूछताछ में बताया था कि दिशा की मौत के बाद से ही सुशांत परेशान थे। जब सुशांत को उनकी मौत के बारे में पता चला तो वह परेशान हो गए।

    वकील ने जताई हत्या की आशंका

    वकील ने जताई हत्या की आशंका

    वहीं सुशांत की मौत पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि पहले बिहार में सुशांत के परिवार वालों ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन अब ये हत्या का मामला लगता है। विकास सिंह ने कहा कहा कि मुंबई पुलिस ने जो स्टेटमेंट जारी किया था, वो मराठी भाषा में था, सुशांत का परिवार मराठी नहीं जानता है, उसने जो कुछ भी उस वक्त कहा, मुंबई पुलिस ने उसी स्टेटमेंट को सुप्रीम कोर्ट के सामने सील्ड कवर में पेश किया है, जो कि बिल्कुल गलत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+