CBI questioned Satya Pal Malik: CBI ने मेघालय के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक से की पूछताछ, 300cr की घूस का मामला

CBI questioned Satya Pal Malik, केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की। सीबीआई ने सत्यपाल मलिक से उस मामले में पूछताछ की है जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। उन्हें दो फाइलों को क्लीयर करने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। सत्यपाल मलिक ने एक कार्यक्रम में यह दावा कर सनसनी फैला दी थी।

CBI questioned former Governor of Meghalaya Satya Pal Malik Rs 300 crores in bribes case

बता दें कि, राजस्थान के झुंझनू में एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक यह दावा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी कि मेरे कार्यकाल के दौरान मुझसे कहा गया था कि यदि मैं अंबानी और आरएसएस से संबद्ध' एक व्यक्ति की दो फाइलों को मंजूरी दे दूं तो मुझे रिश्वत के तौर पर 300 करोड़ रुपये मिलेंगे, लेकिन मैंने सौदों को रद्द कर दिया।

हालांकि बाद में सत्यपाल मलिक ने अंबानी और आरएसएस से जुड़े एक शख्स की दो फाइलों को मंजूरी देने के बदले 300 करोड़ की रिश्वत के ऑफर वाले दावों पर यूटर्न ले लिया था। विवाद को गहराता देख सत्यपाल मलिक ने आरएसएस से माफी मांगते हुए कहा था कि उनके दावे का आरएसएस से कोई मतलब नहीं और वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+