हमने सीएम केजरीवाल के ऑफिस के तलाशी नहीं ली: सीबीआई
नई दिल्ली। मंगलवार से लगातार सीएम अरविंद केजरीवाल के आरोपों से घिरी सीबीआई ने आखिरकार कह दिया कि हमने सीएम अरविंद केजरीवाल के ऑफिस की तलाशी नहीं ली है।
सीबीआई ने बुधवार देर रात सफाई देते हुए कहा कि हम इस बात से इंकार करते हैं कि हमने दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ किसी अप्रासंगिक चीज को जब्त किया है और सीएम ऑफिस से कोई फाइल लेकर आये हैं इसके अलावा इन बातों में भी दम नहीं कि हमने सीएम ऑफिस सील किया है।
आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया है कि सीबीआई ने कुछ ऐसे दस्तावेज जब्त किए हैं जिनका राजेंद्र कुमार पर लगे आरोपों से कोई वास्ता नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications