CBI को नहीं पता कहां है नीरव मोदी, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक से 13000 करोड़ की धोखाधड़ी कर विदेश भाग चुके नीरव मोदी के बारे में सीबीआई के पास बहुत जानकारी नहीं है। देश का अरबों रुपए लेकर फरार हो चुका हीरा कारोबारी नीरव मोदी कहां है, इसके बारे में सरकार के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। सीबीआई ने नीरव मोदी और मेहुल चौकरी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक नीरव मोदी औ मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल से अनुरोध किया गया है।

हाल ही में मीडिया में खबरें आई थी कि नीरव मोदी ब्रिटेन में है और वो वहां उसने भारत में राजनीतिक प्रतिशोध का दावा करते हुए राजनीतिक शरण की मांग की है। गौरतलब है कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।












Click it and Unblock the Notifications