आय से अधिक संपत्ति मामले में सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सीबीआई ने इस मामले में सत्येंद्र जैन और उनकी पत्नी पूनम के साथ-साथ उनके कारोबारी सहयोगियों अजीत प्रसाद जैन, वैभव जैन, सुनील जैन और आयुष जैन के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में ये चार्जशीट दाखिल की गई है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 नवंबर को सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाये जाने की इजाजत दी थी।

सीबीआई ने पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

सीबीआई ने पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज करने की केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी पर शुक्रवार को सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए थे। सत्येंद्र जैन ने कहा था कि मुझ पर लगाए गए आरोप हास्यास्पद और समझ से परे हैं। मेरे खिलाफ 100 केस भी दर्ज होंगे, तब भी मैं झुकने वाला नहीं। सोमवार को आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में सीबीआई ने सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी पूनम के साथ-साथ कारोबारी सहयोगियों अजीत प्रसाद जैन, वैभव जैन, सुनील जैन और आयुष जैन के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

सत्येंद्र जैन के साथ उनकी पत्नी और कारोबारी सहयोगियों के नाम

सत्येंद्र जैन के साथ उनकी पत्नी और कारोबारी सहयोगियों के नाम

दिल्ली अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार किसी ना किसी मामले को लेकर विवाद में आते रहे हैं और उन पर आरोप लगते रहे हैं। सत्येंद्र जैन पर रिश्वत का आरोप लग चुका है। 2015-16 के दौरान लोक सेवक रहते हुए 4.63 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग का मामला भी सीबीआई ने दर्ज किया है। उन पर इंडोमेटल प्राइवेट लिमिटेड के जरिये 2010-12 के दौरान भी 11.78 करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

गृह मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी थी इजाजत

गृह मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी थी इजाजत

2013 के विधानसभा चुनाव के पहले पश्चिम विहार इलाके में दंगे के एक मामले में भी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर मुकदमा हुआ था। इस मुकदमे से हाल ही में उनको कोर्ट ने बरी किया है। आप सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा ने पार्टी से निष्कासित होने के बाद जैन पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+