LIVE: चंद्रबाबू नायडू बोले, सीबीआई चीफ को राफेल घोटाले की जांच दबाने के लिए हटाया गया

छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेश आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि कानूनन सीबीआई डायरेक्टर को दो साल का कार्यकाल देता है ऐसे में उनके साथ गलत हुआ है। उनकी नियुक्ति के नियमों के खिलाफ है।

नई दिल्ली। सीबीआई रिश्वतकांड को लेकर विवादों का दौर लगातार जारी है। आलोक वर्मा की जगह अंतरिम निदेशक नियुक्त किए एम नागेश्वर राव ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने एक साथ कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सीबीआई चीफ ने आज सुबह ही ज्वाइंट डायरेक्टर अरुण शर्मा को जेडी पॉलिसी और जेडी एंटी करफ्शन मुख्यालय से हटा दिया है। यही नहीं, उन्होंने राकेश अस्थाना मामले की त्वरित जांच के लिए भी अहम कदम उठाया है। दूसरी तरफ, सीबीआई के डायरेक्टर पद से हटाए जाने के बाद आलोक वर्मा ने केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

cbi bribery case rakesh asthana alok verma nageshwar rao live with latest updates

सीबीआई में मचे घमासान पर पल-पल की अपडेट

LIVE Feed
Oct 24, 2018, 10:21 PM IST

सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को राफेल घोटाले की जांच दबाने के लिए हटाया गया। इससे स्पष्ट तौर पर राफेल घोटाले का लिंक मोदी सरकार से जुड़ता है: एन चंद्रबाबू नायडू, सीएम, आंध्र प्रदेश
Oct 24, 2018, 8:00 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मीडिया में आया हैसीबीआई डायरेक्टर राफेल की जांच चाहते थे, मुझे लगता है उनका तीन बजे इसीलिए उनको हटाया गया।
Oct 24, 2018, 7:02 PM IST

सीवीसी केवी चौधरी ने सीबीआई अफसर राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा के मामले को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो सीक्रेट बातें नहीं कह सकते।
Oct 24, 2018, 5:55 PM IST

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा है कि मौजूदा घटनाक्रम से जांच एजेंसी की छवि खराब होने जैसी बात कहना गलता है क्योंकि सीबीआई देश के लिए है किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं। जो भी जांच जरूरी होगी वो की जाएगी।
Oct 24, 2018, 5:08 PM IST

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा है कि राकेश अस्थाना केस की जांच कर रही टीम को पुनर्गठित की गई है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। प्रवक्ता ने कहा कि इस टीम में सबसे बेहतर चेहरों को रखा गया है।
Oct 24, 2018, 4:16 PM IST

छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि कानूनन सीबीआई डायरेक्टर को दो साल का कार्यकाल देता है ऐसे में उनके साथ गलत हुआ है। उनकी नियुक्ति के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को स्वत्रंत करने की जरूरत है।
Oct 24, 2018, 3:38 PM IST

सीबीआई के कामकाज में दखल और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग पहले भी मुश्किलें खड़ी कर चुका है। सीबीआई का हालिया मामला देश के लिए बड़ी चिंता का विषय, यह अच्छा है कि जिस मामले में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप भी था, अब ये कोर्ट में है-बीएसपी प्रमुख मायावती
Oct 24, 2018, 3:35 PM IST

बावजूद इसके सीबीआई डायरेक्टर साक्ष्य पेश करने में असमर्थ रहे। सीवीसी ने माना कि इस गंभीर मामले में डायरेक्टर सहयोग नहीं कर रहे हैं- मंत्रालय
Oct 24, 2018, 3:33 PM IST

कई बार सारे साक्ष्य पेश करने के लिए सीबीआई को वक्त दिया गया, बाद में 24 अगस्त को सीबीआई ने तीन हफ्ते के अंदर सभी कागजात पेश करने का आश्वासन दिया- आई&बी मंत्रालय
Oct 24, 2018, 3:31 PM IST

सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 24 अगस्त, 2018 को शिकायत मिलने पर सीवीसी ने 14 सितंबर तक आयोग के समक्ष फाइल और दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया, निदेशक, सीबीआई को 11 सितंबर को इस मामले में 3 अलग-अलग नोटिस दिया गया- आई&बी मंत्रालय
Oct 24, 2018, 3:25 PM IST

नागेश्वर राव जैसे विवादित अफसर की नियुक्ति से केवल ये मालूम होता है कि सीबीआई बीजेपी सरकार का तोता है। इससे पता चलता है कि देश में एक अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया है- स्टालिन
Oct 24, 2018, 3:25 PM IST

डीएमके चीफ स्टालिन ने कहा- नागेश्वर राव के खिलाफ सीबीआई निदेशक को कई शिकायतें भेजी गईं और ऐसी खबरें हैं कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा उनके खिलाफ आरोपों की जांच करना चाहते थे।
Oct 24, 2018, 3:24 PM IST

शिवसेना सांसद अरविंद रावत ने कहा, सीबीआई का हालिया मामला दुर्भाग्यपूर्ण, दो वरिष्ठ अधिकारी एक दूसरे पर लगा रहे आरोप, ये प्रकरण अागामी संसद संसद सत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
Oct 24, 2018, 1:25 PM IST

सीबीआई संकट पर कांग्रेस ने कहा, CVC के पास हटाने या नियुक्ति का अधिकार नहीं, अभिषेक मनु सिंघवी
Oct 24, 2018, 12:37 PM IST

अरुण जेटली ने कहा कि निष्पक्ष एसआईटी की निगरानी CVC करेगी, स्वतंत्र SIT करेगी अफसरों पर आरोपों की जांच
Oct 24, 2018, 12:35 PM IST

सीबीआई संकट को कांग्रेस और केजरीवाल ने राफेल के मुद्दे से जोड़ा था। जेटली ने विपक्ष के आरोपों को बकवास बताया।
Oct 24, 2018, 12:33 PM IST

कल की मीटिंंग में CVC ने कहा था कि, इनके ऊपर जो भी आरोप लगे हैं उनकी जांच सरकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कौन गलत और कौन सही है इसकी जांच अफसर खुद नहीं कर सकते हैं।- जेटली
Oct 24, 2018, 12:28 PM IST

अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच ये दोनों अफसर खुद नहीं कर सकते हैं, दोनों अधिकारी छुट्टी पर भेजे जा चुके हैं: वित्त मंत्री
Oct 24, 2018, 12:27 PM IST

अरुण जेटली ने कहा, दो बड़े अफसरों पर गंभीर आरोप, भष्टाचार की जांच सरकार नहीं कर सकती, CVC को है जांच का अधिकार, सीबीआई के अधिकारियों ने शिकायत CVC को भेजी
Oct 24, 2018, 12:25 PM IST

सीबीआई में मचे घमासान पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। अरुण जेटली ने कहा कि ये एक विचित्र स्थिति, आरोप लगाने वाले पर भी लगे आरोप
Oct 24, 2018, 12:15 PM IST

सीबीआई डीआईजी तरुण गौबा, एसपी सतीश डागर और संयुक्त निदेशक वी मुरुगेसन राकेश अस्थाना के खिलाफ आरोपों की जांच करेंगे
Oct 24, 2018, 12:09 PM IST

सीताराम येचुरी का हमला, अस्थाना के खिलाफ आरोपों की जांच करने वाले डीएसपी को 'काला पानी' क्यों भेजा गया
Oct 24, 2018, 12:04 PM IST

सीताराम येचुरी बोले, सरकार और प्रधानमंत्री ने सीबीआई के खिलाफ राजनीतिक तख्तापलट किया, अस्थाना केस की जांच कर रहे सभी अधिकारियों को तबादला किया गया ताकि पीएम के चहेते अफसर को बचाया जा सके
Oct 24, 2018, 12:02 PM IST

सीताराम येचुरी बोले, नहीं मालूम कि सीबीआई राफेल की जांच कर रही थी, अगर ऐसा है तो ये सब पीएम, सरकार और संबंधित अधिकारियों को बचाने के लिए किया जा रहा
Oct 24, 2018, 11:46 AM IST

राकेश अस्थाना घूसकांड की जांच के लिए बनाई गई नई टीम, नई टीम अब रिश्वत के आरोपों की करेगी जांंच
Oct 24, 2018, 11:32 AM IST

ये अफसर सीबीआई के राकेश अस्थाना के खिलाफ मामले की जांच करने वाली टीम का हिस्सा थे, इन अफसरों को दूसरी जगह भेजा गया
Oct 24, 2018, 11:31 AM IST

सीबीआई के जेडी (पी) अरुण कुमार शर्मा, एके साईं मनोहर, HoV वी मुरुगेसन और डीआईजी अमित कुमार का तबादला
Oct 24, 2018, 11:27 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा की अर्जी स्वीकार की, 26 अक्टूबर को हो सकती है मामले की सुनवाई
Oct 24, 2018, 11:26 AM IST

सीबीआई की तरफ से कहा गया- मुख्यालय के किसी भी कमरे को सील नहीं किया गया
Oct 24, 2018, 11:25 AM IST

ये सभी अधिकारी कर रहे थे राकेश अस्थाना के रिश्वत केस की जांच, सभी को नयी तैनाती दी गई
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+