YSRCP के बागी सांसद के खिलाफ 826 करोड़ रुपए के PNB घोटाले में CBI ने दर्ज किया केस
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी के एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं, इस बीच सीबीआई ने पार्टी के बागी सांसद के खिलाफ कथित तौर पर बैंक फर्जीवाड़ा मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार वाईएसआरसीपी के बागी सांसद कानुमुरू रघु रामकृष्णा राजू और उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई ने कथित तौर पर बैंक फर्जीवाड़ा मामले में केस दर्ज किया है। बता दें कि राजू और उनकी पत्नी कानुमुरू रमा देवी व 9 अन्य लोगों का नाम पंजाब नेशनल बैंक के साथ फर्जीवाड़ा मामले में सामने आया था, जिसके बाद इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि इन लोगो ने बैंक के साथ 826 करोड़ रुपए के लोन में फर्जीवाड़ा किया है।
Recommended Video

सीबीआई ने हैदराबाद, मुंबई और आंध्र प्रदे के पश्चिम गोदावरी जिले में 11 अलग-अलग ठिकानों पर गुरुवार को इस मामले में छापेमारी की थी। गौरतलब है कि पिछले महीने राजू ने सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी की आलोचना की थी और वाईएसआसीपी को हिंदू विरोधी दल कहा था। लोकसभा में शून्य काल के दौरान सांसद ने कहा था कि आंध्र प्रदेश में हिंदू मंदिरों को सुनियोजित तरीके से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पार्टी के विरोध के बावजूद सांसद सदन में बोलते रहे और उन्होंने इस मामले में हिंदू कमीशन बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके कि हम हिंदू बहुसंख्यक हैं, हमारे साथ अल्पसंख्यकों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। सांसद के इस बयान के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी और उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
सांसद के अलावा उनकी पत्नी और बेटी कोटागिरी इंदिरा प्रियदर्शिनी, इंड भारत थर्मल पॉवर लिमिटेड (राजू कंपनी के डायरेक्टर हैं) व 7 अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। ये सभी लोग किसी ना किसी तौर पर कंपनी में अलग-अलग पदों पर हैं। इन लोगों पर यह केस पीएनबी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार कंपनी ने बैंक से 2014-18 के दौरान लोन लिया था। यह लोन 300 मेगावाट के पॉवर प्लांट के लिए दिया गया था। लेकिन पर्यावरण की दिक्कतों की वजह से यह प्रोजेक्ट उतरा जिले से तूतीकोरिन चला गया। बैंक का आरोप है कि कंपनी ने बैंक का कर्ज वापस करने की बजाए दूसरी जगह यह पैसा दे दिया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications