हेलीकॉप्टर डील में घूस के आरोपी पूर्व आईएएफ चीफ त्यागी गिरफ्तार
अगस्ता वेस्टलैंड केस में सीबीआई ने इंडियन एयरफोर्स के पूर्व चीफ एसपी त्यागी, गौतम खेतान, और संजीव त्यागी उर्फ जूली त्यागी को भी किया गिरफ्तार।
नई दिल्ली। शुक्रवार को सीबीआई ने इंडियन एयरफोर्स के पूर्व चीफ एसपी त्यागी को अगस्ता वेस्टलैंड केस में गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी के अलावा गौतम खेतान और दिल्ली के वकील संजीव त्यागी उर्फ जूली त्यागी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

वर्ष 2010 में हुई थी डील
इन तीनों को ही अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर डील के केस में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
3600 करोड़ रुपए की कीमत से इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के साथ 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर्स को सप्लाई करने की डील की गई थी।
वर्ष 2010 में यूपीए के काल में हुई यह डील उस समय चर्चा में आ गई जब इटलैयिन अथॉरिटीज ने कहा कि डील को हासिल करने के लिए घूस दी गई थी।
वर्ष 2013 में पहला केस
त्यागी पर आरोप लगा कि जिस समय वह इंडियन एयरफोर्स चीफ थे उस समय उन्होंने डील को अगस्ता के पक्ष में करने के लिए इसे प्रभावित करने की कोशिश की थी।
हालांकि वह लगातार इन आरोपों से इंकार करते आए हैं। मार्च 2013 में सीबीआई ने इस डील में एक केस दर्ज किया।
2014 में ईडी ने दर्ज किया केस
यह केस सीबीआई की शिकायत और ईडी ऑफिसर्स की ओर से त्यागी और उनके कुछ पारिवारिक सदस्यों पर केस दर्ज करने के बाद दर्ज किया गया था।
जुलाई 2014 में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत त्यागी और 20 अन्य लोगों के तहत केस दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications