J&K: पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन, इस मामले में हुई छापेमारी

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह पर सरकारी जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने चौधरी के कठुआ में स्थित दो निवास स्थानों पर आज तड़के छापेमारी की है। जम्मू में सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार ये छापेमारी मंगलवार सुबह 7 बजे की गई है। सीबीआई के करीब 1 दर्जन से ज्यादा अधिकारी ने तीन वाहनों में लाल सिंह के दोनों बंगले पर पहुंचे थे। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री पर भ्रष्टाचार और जबरन जमीन हड़पने का आरोप है।

CBI action against former minister Chaudhary Lal Singh raids at Kathua and Rajbag places

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया, पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह पर सरकारी जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के मामले में यह कार्रवाई की गई है। सीबीआई की टीम ने इस मामले में 25 जून से प्राथमिक जांच शुरू की थी। जांच के दायरे में चौधरी लाल सिंह के अलावा आर बी एजुकेशनल ट्रस्ट कठुआ और जम्मू-कश्मीर सरकार के कुछ राजस्व व वन विभाग के अधिकारी भी हैं। सीबीआई की प्राथमिक जांच में कहा गया है सरकारी जमीन हड़पने के लिए आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया था।

आपको बता दें कि चौधरी लाल सिंह ने कठुआ में एक 8 वर्षीय लड़की के रेप और हत्या के बाद भाजपा छोड़ दी थी। इस मामले में जिला राजस्व और वन अधिकारियों के खिलाफ दायर पीआई में आरोप लगाया गया है कि इस तरह के झूठे प्रमाण पत्र जो जेके एग्रेरियन रिफॉर्म्स एक्ट के तहत छूट वाली श्रेणी में आते हैं, जिसे बाद में खरीद में इस्तेमाल किया जाता था। प्ररंभिक जांच में कहा गया है कि इस तरह के कथित गैरकानूनी कामों का एक लाभार्थी ट्रस्ट भी जमीन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर के बैठा हुआ है।

यह भी पढ़ें: सीबीआई ने कुलदीप सेंगर मामले में तत्कालीन DM समेत 2 आईपीएस अधिकारियों को माना दोषी, कार्रवाई की सिफारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+