Video: ट्रेन की पैंट्री में ऐसी गंदी हरकत, खाने से पहले हजार बार सोचेंगे आप
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और सफर के दौरान ट्रेन की पैंट्री कार से खाना ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपको हिला कर रख देगी। जी हां खबर निराश करने वाली है लेकिन एक बार फिर से रेलवे की पैंट्री कार की पोल खोलने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पैंट्री कार में रसोइया अपने पैरों से आलू को मैश कर रहा है। वीडियो अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का बताया जा रहा है।

इस वीडियो को एक शख्स ने महाराष्ट्र के धामनगांव स्टेशन पर बनाया है। शख्स प्लेटफॉर्म पर खड़ा था, उसकी नजर पैंट्री कार के भीतर पड़ी। उसने देखा कि एक शख्स आलू से भरे एक बर्तन में खड़े होकर अपने पैरों से आलू मैश कर रहा है। उस शख्स ने फौरन अपने मोबाइल फोन से ये वीडियो बना लिया।
शख्स ने 8 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वीडियो को ट्विटर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल को टैग करते हुए पोस्ट करते हुए पोस्ट कर दिया गया। लोगों ने इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आपको बता दें किये कोई पहला मौका नहीं है जब रेलवे में खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा किया गया है। इससे पहले भी कई बार कई खाने में कॉकरोच तो कभी कीड़ा मिलने जैसी घटनाएं सामने आ गई है। रेलवे में खाने को लेकर हो रही इस लापरवाही से यात्रियों को बड़ा धक्का लगा है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications