देखें वीडियो: मनचले राक्षसों पर काली बनकर टूटीं रोहतक की बहनें, बेल्‍ट से पीटा

रोहतक। शक्ति की देवी है तू, दे दंड गर तू भुक्त है
घर से बाहर तू निकल, शालीनता को साथ ले
अनाचारी गर मिले, तो झट उसी का माथ ले

रामधारी सिंह 'दिनकर' की ये लाइनें शनिवार को सच होती दिखाई दी। जी हां लड़कियों को पहनावे, खाने-पीने और घूमने पर अकसर फरमान जारी करने वाली खाप पंचायत को हरियाणा की ही दो बहनों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। ऐ छोरियों, सीट छोड़ो... थ्यारी औकात बस कै स्टैपनी पै बैठन को तै है नीं, तों सीट पर बैठी सै, खुद को पीएम समझै है (बीच में अपशब्द कहे गये थे), बस क्‍या था रोहतक की रहने वाली दो बहनों आरती और पूजा ने छेड़खानी करने वाले तीन मनचलों को चलती बस में बेल्‍ट से पीट डाला। लेकिन दुख की बात ये है कि बस में सफर कर रहे बाकी यात्रि‍यों ने लड़कियों की कोई मदद नहीं की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rohtak sisters beat molesters with belt inside moving bus
गिरफ्तार तीनों आरोपियों की शिनाख्‍त कुलदीप, मोहित और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (हमला या महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाने की मंशा से आपराधिक बल प्रयोग) और धारा 323 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को एक यात्री ने अपने मोबाइल फोन से रिकार्ड कर लिया था जिसके बाद से यह वीडियो टेलीविजन एवं सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को बीसीए फाइनल ईयर की छात्राएं (आपस में सगी बहन) आरती और पूजा कॉलेज से अपने गांव लौट रही थीं।

तब हरियाणा रोडवेज की बस में लड़कों ने मोबाइल नंबर लिखकर उनकी ओर चिट फेंकना शुरू कर दिया। कुछ देर तक तो ध्यान नहीं दिया। विरोध करने पर मनचलों ने हाथापाई शुरू कर दी। पूरी बस में लड़कियों की तरफ से सिर्फ एक गर्भवती महिला ने बोला। मनचलों ने गर्भवती महिला से भी बदतमीजी शुरु कर दी। इसके बाद दोनों बहनों ने मनचलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्‍हें लात-घूसों से मारा ही मारा बेल्‍ट से भी उनकी जमकर पीटाई की। एक महिला यात्री ने मोबाइल कैमरे से इसे शूट किया। अब वीडियो वाट्सएप और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रविवार को पुलिस ने अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बहादुर लड़कियों को खट्टर सरकार का तोहफा

हरियाणा के कृषि सिंचाई एवं ग्रामीण विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सम्मानित करने का फैसला लिया है। धनखड़ ने कहा कि दोनों बहादुर लड़कियों को सरकार 31-31 हजार रुपए देगी। ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और महिलाओं के साथ छेड़खानी व बदसलूकी किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने रोहतक में एक बस में मनचलों द्वारा की गई छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ लड़कियों की तरफ से दिखाई गई बहादुरी की प्रशंसा की और लड़कियों को 31-31 हजार रुपए इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

हिम्‍मत है तो कोई जिंस फाड़कर दिखाए

दोनों बहने आरती और पूजा ने खाप के फरमान (लड़कियों के पहनावे को लेकर) की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि हमने सलवार सूट पहना होता तो वह फट चुका होता। हिम्मत है तो कोई जींस फाड़कर दिखाए। जींस पहनी थी इसलिए मनचलों को पीट पाए। जो हमें सूट पहनने की सलाह देते हैं, वे लड़कों को भी धोती-कुर्ता पहनाएं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+