एक्ट्रेस का खुलासा: एक बड़े आदमी ने मैसेज किया- साथ सोना चाहता हूं, तुम होटल में ऐसे ड्रेस पहनकर आना
मुंबई। कास्टिंग काउच की वजह से कई बार बदनामी झेलने वाली फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर यही गंदी करतूत देखने को मिली है। ताजा मामला मराठी फिल्मों का है। यहां की एक्ट्रेस हर्षाली जाइन ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में हर्षाली ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की पूरी कहानी बयां की। हर्षाली ने बताया कि मेरे साथ हर बार कास्टिंग काउच हुआ जब भी मैं किसी रोल या फिर किसी ऑडिशन के लिए जाती थी। उन्होंने कहा कि जब भी घर से किसी मीटिंग के लिए निकलती थी, यह हर मीटिंग मे होता था। इसी बीच मेरे साथ एक झकझोर के रख देने वाली घटना हुई। इसके अलावा भी हर्षाली ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। आइए विस्तार से बताते हैं।

एक बहुत बड़े आदमी ने कहा- मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं
हर्षाली ने बताया कि इसी बीच मेरे साथ एक झकझोर कर रख देने वाली घटना हुई। एक बहुत ही बड़े व्यक्ति ने मुझे अप्रोच किया, मैं उसका नाम नहीं लेना चाहूंगी। यह घटना मेरे लिए बहुत ही हैरान कर देने वाली थी। उस व्यक्ति ने मुझे व्हाट्सऐप पर मैसेज किया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ यह करना (हमबिस्तर) चाहता हूं।

उसने ये बताया कि वो किस ड्रेस में मुझे देखना चाहता है
हर्षाली के मुताबिक मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं इसपर क्य़ा प्रतिक्रिया दूं। मैं बहुत डर गई थी क्योंकि मैं जानती थी कि वह बहुत बड़ा आदमी है और वह राजनीति से भी जुडा है। मुझे पता था कि अगर मैंने एक भी गलत शब्द का इस्तेमाल किया तो मैं गई क्योंकि मैं जानती थी कि वे ऐसा कुछ भी करने में सक्षम हैं। मुझे इस मामले को बहुत ही चतुराई के साथ संभालना था तो मैंने उनसे कहा कि मैं उनसे मिलूंगी। इसके बाद उन्होंने मुझसे हॉटल में आने को कहते हुए बोला कि इस रंग की ड्रेस पहनकर आना।

रात दो बजे करता था कॉल
हर्षाली ने बताया कि वो मुझे रोज रात 2 बजे फोन करता था। वो गंदे तरीके से मुझसे बात करता था। उसकी बातें मुझे रात में सोने नहीं देती थी। उन्होंने मुझे लगातार एक महीने तक फोन किया। इस सबके बाद मैंने फैसला लिया कि मैं उनके फोन का जवाब नहीं दूंगी। मैं ये नहीं जानती थी कि वो कुछ भी बड़ा कदम उठा सकते हैं जैसे की अपहरण या किसी अन्य तरह का अपराध। आखिर में मैंने उनसे पूछा कि आप चाहते क्या हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि वे एक नाटक को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें वे मुझे लेना चाहते हैं।

रोल के लिए कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा
उन्होंने मुझसे अपनी फिल्म में रोल देने के लिए कहा लेकिन बोले कि एक कॉम्प्रोमाइज करना होगा, मुझे समझ नहीं आया कि वह क्या कहना चाह रहा है। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर पा रही थी। मैंने उनसे कहा कि मुझे आपकी बात समझ नहीं आ रही। मैंने यह बात उनसे अंग्रेजी में कही लेकिन उन्हें ठीक से अंग्रेजी नहीं आती थी। हो सकता है कि वे मराठी है इसलिए अंग्रेजी न जानते हों तो मैंने उनसे हिंदी में पूछा तो उन्होंने कहा रोल चाहिए तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा मैडम। मैं यह सुनकर सदमें थी। वह अगर मेरे लिए बॉलीवुड या मराठी फिल्मों में सिफारिश करता है तो कोई भी मुझे ले सकता है वह इतना पावरफुल है।

Click it and Unblock the Notifications