यति नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज, महात्मा गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी

गाजियाबाद, 16 जुलाई: महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गाजियाबाद के मसूरी पुलिस थाने ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

Recommended Video

    Yati Narsinghanand पर Ghaziabad में FIR, Mahatma Gandhi को कहे थे अपशब्द | वनइंडिया हिंदी | *News
    Yeti Narsinghanand

    अपने बयानों से विवादों को जन्म देने वाले डासना देवी मंदिर के महंत एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो में उन्होंने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहे और उनको करोड़ों हिन्दुओं का हत्यारा बताया। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

    यति नरसिंहानंद सरस्वती की तरफ से 13 जुलाई को महात्मा गांधी के खिलाफ गई टिप्पणी के संबंध में गाजियाबाद जिले के मसूरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया। एफआईआर के मुताबिक महंत का दो मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता था कि एक करोड़ हिंदुओं की हत्या के लिए महात्मा गांधी जिम्मेदार थे। उन्होंने अपने वीडियो में हिन्दुओं की दुर्दशा के लिए महात्मा गांधी को जिम्मेदार ठहराया।

    एफआईआर के अनुसार वीडियो में उन्होंने राष्ट्रपिता के लिए कई अपमानजनक और अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान से समाज में शांति व कानून व्यवस्था भंग हो सकती है, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+