ओडिशा: गर्भवती महिला के साथ मारपीट, एसपी के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली। ओडिशा में पुलिस महकमे को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। ओडिशा के सुंदरगढ़ के एसपी के खिलाफ ही महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार महिला गर्भवती थी, जिसके साथ एसपी ने दुर्व्यवहार किया और शोष किया, जिसकी वजह से महिला का गर्भपात हो गया। घटना सामने आने के बाद हेमगिरी पुलिस स्टेशन पर जिले के एसपी सौम्य मिश्रा के खिलाफ 14 अगस्त को मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला सुंदरगढ़ के सब डिविजनल ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है।

woman

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
दरअसल 22 वर्षीय पीड़िता प्रिया डे जोकि कनिका गांव में रहती है, उसने 5 अगस्त को इस बाबत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि पुलिस की कार्रवाई की वजह से पिछले महीने उसका गर्भपात हो गया और गर्भ में पल रहा उसका बच्चा मर गया। हालांकि अभी तक इस पूरी घटना पर एसपी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। एसपी के खिलाफ धारा 457, 341, 506, 457, 342, 313, 166, 167, 503, 504, के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पेट पर किया हमला
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पुलिस की टीम ने उसके साथ बदसलूकी की, उसके पति के बारे में पूछताछ के दौरान महिला को धमकी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों ने उसके पेट में इतनी तेज से हमला किया जिसकी वजह से उसका गर्भपात हो गया। महिला ने बताया कि पुलिस उसकी शिकायत को दर्ज नहीं कर रही थी, जिसकी वजह से उसे कोर्ट पहुंचने में देरी हुई।

क्या है मामला
बता दें कि पुलिस ने महिला के घर पर छापा मारा था। दरअसल कनिका गांव में एक सड़क हादसे में 3 जुलाई को एक बच्चे की मौत हो गई थी,
जिसके बाद पुलिस ने गांव में कई घरों में छापेमारी की थी, जिसके बाद लोगों ने गांव जाने वाली सड़क को जाम कर दिया था। गुस्साए लोगों ने गाड़ियों और फूंक दिया और पत्थरबाजी की। पुलिस ने 13 लोगों की पहचान की थी, जिसके आधार पर पुलिस प्रिया के पति उत्तम डे की तलाश कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+