डांडिया नाइट में डांस करने नहीं पहुंचीं सपना चौधरी, एफआईआर दर्ज

वादा कर डांडिया नाइट में डांस करने नहीं पहुंचीं सपना चौधरी, एफआईआर दर्ज

लखनऊ। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है। सपना के खिलाफ आईपीसी की धारा 402 और 420 के तहत केस दर्ज हुआ है। सपना पर इवेंट में ना पहुंचने को लेकर ये एफआईआर की गई है। सपना के साथ पांच आयोजकों पर भी केस दर्ज हुआ है। सपना चौधरी और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शनिवार शाम को था प्रोग्राम

शनिवार शाम को था प्रोग्राम

लखनऊ के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में शनिवार शाम डांसर सपना चौधरी का 'डांडिया नाइट्स विद सपना चौधरी' के नाम से लाइव कन्सर्ट था। सपना का शो के दूसरे डांसर और आयोजकों से किसी बात पर विवाद हो गया और उन्होंने आने से इनकार कर दिया। सपना के ना आने के की खबर पर दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

आयोजक हो गए मौके से फरार

आयोजक हो गए मौके से फरार

कार्यक्रम में हंगामा होते देख आयोजक मंच पर आए और उन्होंने टिकट का पैसा रिफंड करने का आश्वासन दिया लेकिन इसी बीच पथराव शुरू हो गया। इसमें तीन महिलाएं जख्मी हो घईं। बता दें कि इस शो के लिए आयोजकों ने इसके लिए बकायदा टिकटों की बिक्री भी की थी। टिकट 500 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक बेंचे गए।

पुलिस ने कहा, पैसा वापस कराया जाएगा

पुलिस ने कहा, पैसा वापस कराया जाएगा

हंगामें के बीच पहुंची पुलिस ने कहा कि आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी और जिन लोगों ने टिकट खरीदें हैं, उनके रुपए भी वापस करवाए जाएंगे। एसपी पूर्वी लखनऊ, सर्वेश कुमार ने कहा है कि उनकी सबसे ज्यादा कोशिश इस बात की है कि लोगों को उनका पैसा वापस मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+