फिल्म काली के विवादित पोस्टर के चलते लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दिल्ली-यूपी में FIR दर्ज
लखनऊ, 05 जुलाई। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की फिल्म काली का पोस्टर इस समय विवादों में है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि मां काली के रूप में अभिनेत्री धूम्रपान कर रही है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद इसको लेकर विवाद हो रहा है। अब इस मामले में यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यूपी पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में आपराधिक षड़यंत्र, धार्मिक स्थल पर अपराध जानबूझकर धार्मिक भावना को आहत करना, शांति को भंग करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने फिल्म की डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई के खिलाफ हिंदू देवी का अपमान करने का केस दर्ज किया है। यूपी पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने भी आईपीसी की धारा 153ए और 295 ए के तहत केस दर्जकिया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि यह केस विवादित पोस्टर को लेकर दर्ज किया गया है।

लीना के अलावा फिल्म की प्रोड्यूसर, आशा असोसिएट्स, एडिटर, श्रवण ओनचन के नाम को भी एफआईआर में शामिल किया गया है। दरअसल काली का जो पोस्ट सामने आया है उसमे एक तरफ जहां काली के भेष में अभिनेत्री सिगरेट पीती दिख रही है तो पीछे एलजीबीटी समुदाय का पोस्टर लगा है। यह फिल्म रिदम ऑफ कनाडा का हिस्सा थी, जोकि टोरंटो के आगा खान म्यूजियम के सेगमेंट में शामिल है। फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर करते हुए फिल्म निर्माताओं की निंदा की है। कुछ लोगों ने लीना को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग की है। लोगों ने उनपर मां काली का अपमान करने का आरोप लगाया है।
Recommended Video
जिस तरह से सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म के पोस्ट का बहिष्कार किया उसके बाद लीना ने इंस्टाग्राम पर अपने कमेंट बॉक्स को बंद कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर तमिल में एक ट्वीट करके लिखा, यह फिल्म टोरंटो में होने वाले उस कार्यक्रम के इर्द गिर्द घूमती है जब काली की मूर्ति आती है तो आस-पास क्या होता है। अगर आप फिल्म देखेंगे तो यह नहीं कहेंगे कि लीना को गिरफ्तार करो बल्कि लव यू लीना कहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications