अमरिंदर सिंह ने किया गांधी परिवार का समर्थन, सीएम बघेल बोले- राहुल संभाले अध्यक्ष पद
नई दिल्ली। कांग्रेस की कमान दोबारा पूर्ण रूप से सोनिया गांधी के हाथों में आने के बाद पार्टी में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है। हालात ये हैं कि इस मुद्दे पर कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस का एक हिस्सा नेतृत्व सहित संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव की मांग कर रहा है तो वहीं, दूसरा हिस्सा गांधी परिवार को चुनौती देने को गलत बता रहा है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेताओं द्वारा गांधी परिवार के नेतृत्व को दी जा रही चुनौती का विरोध किया है।

Recommended Video
रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ये समय इस तरह के मुद्दों को उठाने का नहीं है। सोनिया गांधी जब तक चाहें उन्हें अध्यक्ष बने रहना चाहिए, उनके बाद राहुल गांधी को कमान संभालनी चाहिए, जो पूरी तरह सक्षम हैं।' कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'ये वक्त बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ एक साथ खड़े होने का है। विपक्ष को मजबूत करने का है।' केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा, एनडीए सरकार ने देश के संवैधानिक और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को ध्वस्त कर दिया है।
भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने की अपील की
कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को कार्यसमिति की अहम बैठक होने वाली है, लेकिन उससे पहले पार्टियों के नेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राहुल गांधी को पत्र लिखा। उन्होंने राहुल से पार्टी के अध्यक्ष पद को संभालने की अपील की। बघेल ने मौजूदा समस्याओं पर बात करते हुए राहुल से कहा, 'आपसे विनम्र अनुरोध है कि असहमति के स्वरों के बीच अविचलित रहते हुए देश को नई दिशा दिखाएं तथा कांग्रेस का नेतृत्व पुनः संभालें।












Click it and Unblock the Notifications