'AM और PM के बीच अंतर नहीं पता तो PMO क्या चलाएंगे', प्रणब मुखर्जी ने राहुल गांधी को लेकर बेटी से क्या कहा था?
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी किताब में गांधी परिवार को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'प्रणब माई फादर' में अपने दिवंगत पिता के गांधी परिवार के साथ संबंधों को लेकर खुलासा किया है। साथ ही राहुल गांधी पर उनकी आलोचनात्मक टिप्पणियों को भी साझा किया है।
उन्होंने अपनी पुस्तक में राहुल गांधी की पार्टी का नेतृत्व करने की क्षमता पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 'एएम' और 'पीएम' के बीच अंतर नहीं कर सकते। राहुल गांधी अभी भी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हुए हैं।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी किताब में लिखा है कि एक दिन सुबह में प्रणब मुखर्जी मुगल गार्डन (अब अमृत उद्यान) में टहल रहे थे। सैर के दौरान राहुल उनसे मिलने आए। लेकिन प्रणब मुखर्जी को सुबह की सैर और पूजा के दौरान कोई भी रुकावट पसंद नहीं थी। फिर भी उन्होंने उनसे मिलने का फैसला किया।
बाद में पता चला कि राहुल गांधी वास्तव में शाम को प्रणब मुखर्जी से मिलने वाले थे, लेकिन राहुल गांधी के कार्यालय ने गलती से उन्हें सूचित कर दिया कि बैठक सुबह थी। जब मैंने अपने पिता से पूछा तो उन्होंने व्यंग्य करते हुए टिप्पणी की कि यदि राहुल गांधी 'एम' और 'पीएम' के बीच अंतर नहीं कर सकते, तो वे एक दिन PMO को चलाने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?
पुस्तक में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा है कि उनके पिता ने राहुल गांधी की कांग्रेस का नेतृत्व करने और पीएम पद संभालने की क्षमता पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने अपने पिता के साथ कई यादें भी साझा कीं और पूर्व राष्ट्रपति की पीएम बनने में रुचि का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी भारत के प्रधान मंत्री बनना चाहते थे, लेकिन वे जानते थे कि सोनिया गांधी उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाएंगी। सोनिया गांधी ने अपने परिवार के हितों की रक्षा की और 2004 में मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications