मोदी जी प्‍लीज! गर्लफ्रेंड से मेरी शादी करवा दीजिए, इंजीनियर ने लिखा खत

चंडीगढ़ के ही एक निवासी ने पीएमओ को खत लिखा और बताया कि कोई उनके गार्डन में से बिना इजाजत के फूल तोड़ ले जाता है।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के एक मकैनिकल इंजीनियर ने पीएम मोदी को खत लिखा है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस खत में पीएम मोदी से गर्लफ्रेंड संग शादी कराने में मदद करने की अपील की गई है। इंजिनियर ने पीएम मोदी से निवेदन किया है कि वो दोनों पक्षों के पैरेंट्स को शादी के लिए राजी करने के लिए वॉलनटियर भेजें।

मोदी जी प्‍लीज! गर्लफ्रेंड से मेरी शादी करवा दीजिए, इंजीनियर ने लिखा खत

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ऑफिस (पीएमओ) को हर रोज ऐसे सैकड़ों मजाकिया आवेदन आते हैं। सेंट्रलाइज्ड जन शिकायत निवारण और मॉनिटरिंग सिस्टम से प्रतिदिन भेजे जाने वाले ऐसे संदेशों को चंडीगढ़ में देखने वाले अधिकारियों ने बताया कि सभी आवेदनों में करीब 60 फीसदी आवेदन ऐसे ही होते हैं। इसे भी पढ़ें- शराबबंदी के बाद शराबी हुए बिहार के चूहे, गटक गए 9 लाख लीटर शराब

उन्‍होंने बताया कि ऐसा ही एक संदेश पीएम को और आया जिसमें चंडीगढ़ पुलिस को हेलिकॉप्टर की सुविधा मुहैया कराने की अपील की गई है। अपने आवेदन में कारण बताया गया है कि हेलिकॉप्‍टर मिल जाने के बाद पुलिसकर्मी वारदात की जगह पर समय से पहुंच जाएं। इसी तरह की एक और मजाकिया शिकायत पीएमओ से की गई। चंडीगढ़ के ही एक निवासी ने पीएमओ को खत लिखा और बताया कि कोई उनके गार्डन में से बिना इजाजत के फूल तोड़ ले जाता है। इस पर कोई भी जरूरी ऐक्शन नहीं ले रहा है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+