VIDEO: रात को अचानक बिस्तर पर जा चढ़ा मगरमच्छ का बच्चा, महिला ने जो किया वो देखने लायक

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ के बच्चे का वीडियो सामने आया है। जिसमें मगरमच्छ का ये छोटा बच्चा बिस्तर पर घूम रहा है। इसे इसकी मालकिन खूब प्यार भी कर रही है और कह रही है कि ये उन्हें गुडनाइट किस करने आया है। इस वीडियो में मगरमच्छ का बच्चा बिस्तर पर चलते हुए दिख रहा है ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ये मुझे गुडनाइट किस करने आया

ये मुझे गुडनाइट किस करने आया

वीडियो को शुक्रवार को टैंगोदड्वार्फकाइमन नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इसके कैप्शन में शेयर करते हुए लिखा गया है, यह, जिसका नाम टैंगो है मुझे बिना गुडनाइट किस किए सोता नहीं है। यह हर रात को सोने जाने से पहले मुझे गुडनाइट किस करने आता है, उसके बाद ही जाकर सोता है। मैं कुछ नहीं कर सकती लेकिन हंस रही हूं, वैसे भी इसकी इसकी यह हरकत मुझे बेहद प्यारी लगती है।

मालकिन कर रही प्यार

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बच्चे को उसकी मालकिन खूब प्यार कर रही है और उसके सिर को सहला रही है। मगरमच्छ का बच्चा भी प्यार दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को 42 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। मालकिन ने इसकी कई वीडियो पोस्ट की हैं और दिखाया है कि ये उनके साथ कैसे रहता है।

आ रहे इस तरह के कमेंट

इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट यूजर्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें लगा ये कोई नुकसान पहुंचा देगा लेकिन ये तो बहुत प्यारा है। कई बार घरों में पानी के साथ मगरमच्छ आ जाते हैं या समुंद्र के पास ये दिख जाते हैं लेकिन इनकी इंसानों से ऐसी दोस्ती कम देखने को मिलती है। आम तौर पर लोग मगरमच्छ से परिवार के लोग दहशत में आ जाते हैं। हालांकि यहां एकदम अलग ही मामला है और लोग वीडियो देख हैरान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+