ग्राहक को थप्पड़ मारने वाली कर्मचारी ने कहा, 'उसने मुझे अपशब्द कहे'
सोशल मीडिया पर 25 मार्च को अर्पण वर्मा ने एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में अपर्ण ने दावा किया था कि कैफे कॉफी डे के अंदर रखे फ्रिज में कॉकरोच हैं।
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में 'कैफे कॉफी डे' में महिला कर्मचारी के ग्राहक को थप्पड़ मारने वाले वायरल वीडियो के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला कर्मचारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने वीडियो बनाने वाले ग्राहक पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। प्रियंका ने जयपुर के मानक चौक पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि उन्होंने अपनी शिकायत में थप्पड़ मारने का जिक्र नहीं किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नई दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र अर्पण वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर 25 मार्च को अर्पण वर्मा ने एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में अपर्ण ने दावा किया था कि कैफे कॉफी डे के अंदर रखे फ्रिज में कॉकरोच हैं। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला कर्मचारी ने अर्पण को थप्पड़ मार दिया। यह घटना 12 मार्च की है। सोशल मीडिया पर डालने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया था।

महिला कर्मचारी ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस को दी गई शिकायत में प्रियंका ने कहा है, '12 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे अर्पण एक अन्य युवक के साथ कैफे में आया और उन्होंने कॉफी व कुछ खाने का ऑर्डर दिया। मैंने उन्हें बताया कि इस समय केवल कॉफी ही उपलब्ध है। इसपर वे दोनों गुस्सा हो गए और अर्पण ने मुझे अपशब्द कहे। इसके बाद अर्पण ने मुझे बाद में देख लेने की धमकी दी और दोनों दोस्त वहां से चले गए।'

'सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी'
प्रियंका ने बताया, 'इसके बाद वे दोनों करीब 20 मिनट बाद वापस आए और मोबाइल से कैफे में कॉकरोच का वीडियो बनाने लगे। इस दौरान उन्होंने कैमरे को मेरे चेहरे पर फोकस किया। इसके लिए मैंने उन्हें मना भी किया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद मैंने कैमरे को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें अर्पण के हाथ से मोबाइल छूटकर नीचे गिर गया। इसपर अर्पण ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी।'

पुलिस ने दर्ज किया मामला
हालांकि सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में दिख रहा है कि अर्पण कैफे में कॉकरोच दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बाद प्रियंका ने उन्हें थप्पण मारा है। मानक चौक पुलिस स्टेशन के एसएचओ चेना राम ने बताया कि उन्होंने अर्पण वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह बुधवार को पुलिस स्टेशन आए थे।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications