ये रही नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों की पूरी सूची
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने आज लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री के बाद राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और फिर नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में इस बार सबसे चौंकाने वाला चेहरा एस जयशंकर हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में तकरीबन 6000 मेहमानों ने शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री
- नरेंद्र मोदी
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- सदानंद गौड़ा
- निर्मला सीतारमण
- रामविलास पासवान
- नरेंद्र सिंह तोमर
- रविशंकर प्रसाद
- हरसिमरत कौर बादल
- थावर चंद गहलोत
- एस जयशंकर
- रमेश पोखरियाल निशंक
- अर्जुन मुंडा
- स्मृति ईरानी
- डॉक्टर हर्षवर्धन
- प्रकाश जावड़ेकर
- पीयूष गोयल
- धर्मेंद्र प्रधान
- मुख्तार अब्बास नकवी
- प्रह्लाद जोशी
- महेंद्र नाथ पांडे
- अरविंद गणपत सावंत
- गिरिराज सिंह
- गजेंद्र सिंह शेखावत
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- संतोष कुमार गंगवार
- राव इंद्रजीत सिंह
- श्रीपद नाइक
- जितेंद्र सिंह
- किरण रिजिजू
- प्रह्लाद सिंह पटेल
- आरके सिंह
- हरदीप सिंह पुरी
- मंसुख लाल मांडव
राज्य मंत्री
- फग्गन सिंह कुलस्ते
- अश्विनी कुमार चौबे
- अर्जुन राम मेघवाल
- वीके सिंह
- कृष्णपाल
- डीआर दादेराव
- जी किशन रेड्डी
- पुरुषोत्तम रुपाला
- रामदास अठावले
- साध्वी निरंजन ज्योति
- बाबुल सुप्रियो
- संजीव कुमार बाल्यान
- दोत्रे संजय शमराव
- अनुराग ठाकुर
- अंगदी सुरेश चन्नाबसप्पे
- नित्यानंद राय
- रतन लाल कटारिया
- वी मुरलीधरन
- रेणुका सिंह सरुता
- सोम प्रकाश
- रामेश्वर तेली
- प्रताप चंद्र सारंगी
- कैलाश चौधरी
- देबाश्री चौधरी
पीएम मोदी का शपथ ग्रहण
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में तकरीबन 6000 लोग हिस्सा लेने पहुंचे हैं, जिसमे तमाम दलों के नेता, प्रदेशों के मुख्यमंत्री, विदेशी मेहमान के अलावा अलग-अलग वर्ग के लोग पहुंचे हैं। बाहरी मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। तमाम मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके मंत्री पद की घोषणा की जाएगी। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए अकेले दम पर 303 सीटों पर जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications