तीन तलाक अध्यादेश को मोदी सरकार ने दी मंजूरी, कांग्रेस ने लगाया राजनीति का आरोप
नई दिल्ली। आज केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक के मुद्दे पर अहम कदम उठाया है, बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके अध्यादेश को मंजूरी दे दी। केन्द्र सरकार के इस फैसले के बाद विपक्ष ने सरकार की मंशा पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।
सरकार राजनीति कर रही है: कांग्रेस
इस बारे में पहली प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केन्द्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी तीन तलाक बिल को फुटबॉल बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सही मायने में नहीं चाहती है मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, वो इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने में लगी है।

राज्यसभा में अटका तीन तलाक बिल
गौतरलब है कि तीन तलाक पर अध्यादेश लागू लाने के बाद अब सरकार के पास 6 महीने का वक्त है इस बिल को पास कराने का। मालूम हो कि लोकसभा में पास होने के बाद ये बिल राज्यसभा में अटक गया था।

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने सरकार के फैसले का स्वागत किया
बिल के बारे में कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि इसके कुछ प्रावधानों में बदलाव किया जाना चाहिए। हालांकि केंद्र सरकार के इस फैसले पर यूपी में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि महिलाओं की जीत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications