केंद्र सरकार ने 2 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया, 1 जनवरी 2017 से मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ा दिया है। महंगाई भत्ते को बढ़ाने वाले प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस फैसले के सीधे तौर पर देश के 48.85 लाख सरकारी कर्मचारियों को और 55.51 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप बिल 2017 को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत 15 आईआईआईटी को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया जाएगा।
साथ ही कैबिनेट ने फैसला किया है कि 50 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे और 650 लोगों को इन स्कूलों में नौकरियां दी जाएंगी। कैबिनेट ने एनएच-2 हांडिया और वाराणसी सेक्शन के लिए 2,147.33 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह हाइवे 73 किलोमीटर का होगा।












Click it and Unblock the Notifications