Cab Apps New Rules 2025: कैब में मिलेगा जेंडर चॉइस का ऑप्शन, Ola-Uber में महिलाएं चुन सकेंगी फीमेल ड्राइवर
Cab Apps New Rules 2025: कैब से सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आने वाले समय में Ola, Uber और Rapido जैसे कैब एग्रीगेटर ऐप्स पर राइड बुक करते समय यात्री अपने ही जेंडर का ड्राइवर चुन सकेंगे।
इसके साथ ही ट्रिप पूरी होने के बाद ड्राइवर को सीधे टिप देने का विकल्प भी मिलेगा, जिसकी पूरी रकम ड्राइवर को ही मिलेगी।

केंद्र सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा और ड्राइवरों की आय में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस, 2025 में अहम संशोधन किए हैं और राज्यों से इन्हें लागू करने को कहा है। जानिए क्या है नया नियम...
महिला यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस
सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य पैसेंजर्स की सुरक्षा को मजबूत करना है, खासतौर पर महिला यात्रियों के लिए। नए नियमों के तहत महिला पैसेंजर चाहें तो कैब बुक करते समय फीमेल ड्राइवर चुन सकेंगी।
माना जा रहा है कि इससे देर रात यात्रा करने वाली महिलाओं को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प मिलेगा। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि सेम जेंडर ड्राइवर का विकल्प यात्रियों को मानसिक सुरक्षा का एहसास देगा और कैब सेवाओं पर भरोसा बढ़ाएगा।
कब से लागू होगा नया नियम?
फिलहाल सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में अभी किसी डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये संशोधन नोटिफिकेशन जारी होने के दिन से ही प्रभावी हैं। हालांकि, जब जुलाई 2025 में मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स की मूल गाइडलाइंस जारी की गई थीं, तब राज्यों को इन्हें अपनाने के लिए तीन महीने का समय दिया गया था। फिलहाल कोई फिक्स्ड टाइमलाइन तय नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि नए साल 2026 में एक नई शुरूआत का स्वागत किया जाएगा।
कैसे लागू होंगे नियम?
ये गाइडलाइंस केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई हैं, लेकिन इन्हें लागू करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होगी। राज्य सरकारें इन संशोधनों को अपनी लाइसेंसिंग प्रक्रिया में शामिल करेंगी। कैब एग्रीगेटर कंपनियों को अपने ऐप में जरूरी तकनीकी बदलाव करने होंगे।
गाइडलाइंस के क्लॉज 15.6 के तहत ऐप में सेम जेंडर ड्राइवर चुनने का फीचर जोड़ना अनिवार्य होगा। लाइसेंस को बनाए रखने या रिन्यू कराने के लिए कंपनियों को इन नियमों का पालन करना होगा। नियमों की अनदेखी करने पर एग्रीगेटर का लाइसेंस सस्पेंड या कैंसिल भी किया जा सकता है।
टिप का 100% पैसा ड्राइवर को मिलेगा
नई गाइडलाइंस में टिपिंग सिस्टम को भी पूरी तरह पारदर्शी बना दिया गया है। अब यात्री अपनी मर्जी से ड्राइवर को टिप दे सकेंगे, लेकिन इसके लिए कुछ साफ नियम तय किए गए हैं।
सिर्फ ट्रिप के बाद: टिप देने का विकल्प केवल यात्रा पूरी होने के बाद ही मिलेगा। बुकिंग के समय या सफर के दौरान यह ऑप्शन उपलब्ध नहीं होगा।
कोई कटौती नहीं: यात्री जितनी भी टिप देगा, उसकी पूरी रकम सीधे ड्राइवर के खाते में जाएगी। कैब कंपनियां इसमें से कोई कमीशन नहीं काट सकेंगी।
भ्रामक तरीके पर रोक: कंपनियां टिप के लिए किसी भी तरह के मैनिपुलेटिव या भ्रामक तरीके का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। ऐसा करना कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत गलत माना जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे ड्राइवरों की कमाई बढ़ेगी और यात्रियों व ड्राइवरों के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत होगा।
बदलेगा कैब यात्रा का अनुभव...
सेम जेंडर ड्राइवर का विकल्प और टिपिंग सिस्टम, दोनों ही कदम कैब सेक्टर में बड़ा बदलाव माने जा रहे हैं। एक तरफ जहां इससे महिला यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर ड्राइवरों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य सरकारें इन नियमों को कितनी तेजी से लागू करती हैं और कैब कंपनियां इन्हें जमीन पर उतारने के लिए क्या कदम उठाती हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications