मेरठ एसपी के बयान को केशव प्रसाद मौर्या ने बताया सही, बोले- कुछ गलत नहीं है

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बीच जिस तरह से मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण का वीडियो वायरल हुआ उसके बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एसपी का बचाव किया है। केशव प्रसाद मौर्या ने एसपी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने सभी मुसलमानों के लिए यह नहीं कहा था, मुमकिन है कि उन्होंने यह उन लोगों के लिए कहा हो जो पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे और पत्थर फेंक रहे थे। यही नहीं केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जो भी इस तरह की गतिविधि में शामिल हैं उनके लिए एसपी का बयान गलत नहीं है।

Recommended Video

    Keshav Prasad Maurya मेरठ के SP City के बचाव में उतरे, बोले- बयान गलत नहीं |वनइंडिया हिंदी
    मायावती ने साधा निशाना

    मायावती ने साधा निशाना

    वहीं मेरठ के एसपी के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने तीखा हमला किया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए मेरठ एसपी सिटी को बर्खास्त करने की भी मांग की है। बसपा सुप्रीमो ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वर्षों से रह रहे मुसलमान भारतीय है ना कि पाकिस्तानी, यानी CAA/NRC के विरोध-प्रदर्शन के दौरान खासकर उत्तर प्रदेश के मेरठ SP सिटी द्वारा उनके प्रति साम्प्रदायिक भाषा/टिप्पणी करना अति निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिये और दोषी होने के सही सबूत मिलने पर फिर उनको तुरन्त नौकरी से बर्खास्त करना चाहिये, बीएसपी की यह मांग है।

    प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

    प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

    बता दें कि 20 दिसंबर को मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सीएए को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए थे। जुमे की नमाज के बाद लिसाड़ी गेट पर उपद्रवियों ने पुलिस पर जबरदस्त पत्थरबाजी और फायरिंग भी की थी। इसी जगह मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण और एडीएम कुछ लड़कों का पीछा करते हुए पहुंचे थे। इस दौरान वह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को धमकाते नज़र आए थे।

    क्या कहा एसपी ने

    क्या कहा एसपी ने

    उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कह रहे थे कि ''जो काली पट्टी और पीली पट्टी बांध रहे हो बता रहा हूं... उनसे कह दो पाकिस्तान चले जाएं, फ़्यूचर काला होने में लगेगा सेकेंड भर, एक सेकेंड में सब काला हो जाएगा, देश में नहीं रहने का मन है, चले जाओ भैया, खाओगे कहीं का और गाओगे कहीं का, आपके फोटो ले लिए गए हैं, लोगों की पहचान हो गई है, गली में कुछ हो गया तो तुम लोग कीमत चुकाओगे।

    एसपी सिटी ने दी सफाई

    एसपी सिटी ने दी सफाई

    वीडियो वायरल होने पर राजनेताओं के निशाने पर आए एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने कहा था कि प्रदर्शनकारी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तब उनसे कहा गया था कि 'अगर आप पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, भारत से इतनी नफरत करते हैं और पत्थर फेंकते हैं तो पाकिस्तान चले जाते।' फिलहाल ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने जामबूझकर किसी व्यक्ति या धर्म विशेष के लिए ऐसा नहीं कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+