शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, पूर्व एसीपी ने लगाया जान से मारने की धमकी देने काआरोप

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन चल रहा है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि 35 दिनों से यह प्रदर्शन चल रहा है, लिहाजा हमे यह वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है, क्योंकि इस प्रदर्शन की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी अपील है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाए और रास्ता को खोला जाए ताकि किसी तरह की दिक्कत ना हो।

जान से मारने की धमकी दी

जान से मारने की धमकी दी

यह शिकायत पूर्व एसीपी वेद भूषण ने दर्ज कराई है। उन्होंने इस प्रदर्शन को गैर कानूनी बताया है और कहा है कि इसकी वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक महीने से अधिक समय से यह विरोध प्रदर्शन चल रहा है, सड़क पर बैठकर प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिसकी वजह से ट्रैफिक काफी बाधित हो रहा है। यह शिकायत शाहीन बाग के एसएचओ से दर्ज कराई गई है।

बैरिकेडिंग हटाने से किया मना

बैरिकेडिंग हटाने से किया मना

वेद भूषण ने शिकायत में कहा है कि मैं अपनी कार से शाहीन बाग रूट से जाना चाहता था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मुझे घेर लिया और जाने नहीं दिया, ये लोग उग्र हो गए और उन्होंने बैरिकेडिंग हटाने से मना कर दिया और नारेबाजी करने लगे। यही नहीं ये लोग मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। वेद भूषण ने कहा कि अगर इन लोगों को मेरे सामने लाया जाए तो मैं उनकी पहचान कर लूंगा। प्रदर्शनकारियों ने मुझे गलत तरह से रोका और मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धरा 341, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

कोर्ट का आदेश

कोर्ट का आदेश

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि छात्रों हो होने वाली समस्याओं पर पुलिस ध्यान दें। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने कालिंदी कुंज रोड को बंद कर रखा है जिस वहज से दिल्ली से नोएडा जाने वालों को परेशानी हो रही है और उन्हें अक्षरधाम रूट से होकर जाना पड़ रहा है। हाई कोर्ट ने इस मामले में अब दिल्ली पुलिस को दखल देने को कहा है। न्यायलय ने कहा कि पूलिस कानून के अनुसार सड़क खाली कराए। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से दो दिन तक लगातार अपील की लेकिन इसका कोई फल नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+