CAA Protest: गृहमंत्री और LG से बोले केजरीवाल, कानून व्‍यवस्‍था हो बहाल

नई दिल्‍ली। पत्थरबाजी और आगजनी की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति और सद्भाव में गड़बड़ी के बारे में बहुत परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। उन्होंने दिल्ली के एलजी और गृहमंत्री से कानून व्यवस्था बहाल करने की अपील की। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति और सद्भाव में गड़बड़ी के बारे में बहुत परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। मैं ईमानदारी से माननीय एलजी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री से कानून और व्यवस्था को बहाल करने का आग्रह करता हूं और ताकि शांति और सद्भाव बना रहे। किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।''

CAA Protest: गृहमंत्री और LG से कानून व्यवस्था को बहाल करने की केजरीवाल ने की अपील

वहीं दिल्‍ली के एलजी ने दिल्‍ली पुलिस को सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के इन इलाकों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन सीएए समर्थक और विरोधी समूहों के बीच झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इस हिंसक प्रदर्शन में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने समूहों को शांत कराने के भी प्रयास किए। अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने इलाके में लगी आग बुझाते समय दमकल की एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। दिल्ली मेट्रो ने इलाके में तनाव के बीच जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए।

रविवार को जाफराबाद में शुरू हो गई थी झड़प

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रविवार को सड़क सड़क रोक दी थी जिसके बाद जाफराबाद में सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प शुरू हो गई थी। दिल्ली के कई दूसरे इलाकों में भी ऐसे ही धरने शुरू हो गए हैं। मौजपुर में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक सभा बुलाई थी जिसमें मांग की गयी थी कि पुलिस तीन दिन के भीतर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाए, इसके तुरंत बाद दो समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+