Bypolls: चार राज्यों में 1-1 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव आज, चल रही है वोटिंग

आज चार राज्यों में 1-1 विधानसभा सीट के लिए आज उपचुनाव हो रहे हैं। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड में मतदान शुरू हो गया है। ये उपचुनाव तमाम दलों के लिए कई मायनों में काफी अहम हैं.

bypolls

मेघालय और नागालैंड में आज जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो कई राज्यों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। मेघालय-नागालैंड के साथ आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश , झारखंड की 1-1 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। तमिलनाडु में इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर मतदान हो रहा है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में लुमला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पश्चिम बंगाल में सागरदिघी में और झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुना हो रहा है।

झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर ममता देवी को अयोग्य ठहरा दिया गया है जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी और यहां आज उपचुनाव हो रहा है। रामगढ़ सीट पर 14 निर्दलीय समेत कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि यहां मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तमिलनाडु की इरोड सीट थिरुमहान एवरा, अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट जंबे ताशी, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट सुब्रत साहा के निधन की वजह से खाली हुई है, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट की बात करें तो यह एआईडीएमके और डीएमके दोनों के लिए काफी अहम है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के लिए यह चुनाव एक परीक्षा की तरह है, पिछले 20 महीने से वह सत्ता में हैं, ऐसे में क्या वह लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने में सफल हुए, उनकी लोकप्रियता बढ़ी या घटी यह इस उपचुनाव के नतीजों से कुछ हद तक जरूर स्पष्ट हो जाएगा। वहीं पलानीस्वामी के लिए यहां के नतीजे काफी अहम हैं। जिस तरह से पन्नीसेल्वम के साथ मतभेद हुए उसके बाद क्या पलानीस्वामी लोगों के बीच अपनी पैठ बना पाए हैं, यह इस चुनाव के नतीजे स्पष्ट करेंगे। यहां पर मतदान के लिए कुल 238 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+