7 States Bypolls: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें कब मतदान और मतगणना?

7 States Bypolls: 2024 के लोकसभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद अब 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों का ऐलान सोमवार को किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बताया क‍ि सोमवार को बिहार (1), पश्चिम बंगाल (4), तमिलनाडु (1), मध्य प्रदेश (1), उत्तराखंड (2), पंजाब (1) और हिमाचल प्रदेश (3) की 13 रिक्त विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। मतों की गिनती 13 जुलाई को की जाएगी। आपको बता दें क‍ि ये उपचुनाव मौजूदा सदस्यों की मृत्यु या इस्तीफे के कारण उत्पन्न रिक्तियों पर कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि उपचुनाव 15 जुलाई से पहले पूरे किये जाने हैं।

Bypolls 13 Assembly

विधानसभा उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 14 जून
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 21 जून
  • नामांकन की जांच: 24 जून
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 26 जून
  • मतदान की तिथि: 10 जुलाई
  • परिणाम: 13 जुलाई

जानें क्‍यों हो रहे हैं उपचुनाव?

  • बिहार: बीमा भारती के इस्तीफे से रुपौली सीट खाली
  • पश्चिम बंगाल: कृष्ण कल्याणी के इस्तीफे से रायगंज सीट खाली
  • पश्चिम बंगाल: रानाघाट दक्षिण सीट पर डॉ. मुकुट मणि अधिकारी का इस्तीफा
  • पश्चिम बंगाल: विश्वजीत दास के इस्तीफे से बागदा सीट खाली
  • पश्चिम बंगाल: साधन पांडे के निधन से मानिकतला सीट खाली
  • तमिलनाडु: थिरु एन. पुगाजेंथी के निधन के कारण विक्रवंदी सीट खाली
  • मध्य प्रदेश: कमलेश प्रताप शाह के इस्तीफे के कारण अमरवाड़ा सीट खाली
  • उत्तराखंड: राजेंद्र सिंह भंडारी के इस्तीफे के कारण बद्रीनाथ सीट खाली
  • उत्तराखंड: सरवत करीम अंसारी के निधन के कारण मंगलौर सीट खाली
  • पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट श्री शीतल अंगुरा के इस्तीफे के कारण खाली हुई
  • हिमाचल प्रदेश: होशियार सिंह के इस्तीफे के कारण देहरा सीट खाली
  • हिमाचल प्रदेश: आशीष शर्मा के इस्तीफे के कारण हमीरपुर सीट खाली
  • हिमाचल प्रदेश: के.एल. ठाकुर के इस्तीफे के कारण नालागढ़ सीट खाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+