BY Vijayendra: भाजपा के दिग्गज नेता येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र के बारे में जानें खास बातें
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार कर वोटरों को लुभाने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस और जेडीएस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है और जल्द ही दूसरी सूची जारी करने वाली है वहीं भाजपा ने अभी अपनी फाइनल लिस्ट जारी नहीं की है।

वहीं पूर्व मुख्मयंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, इस चुनाव में उनका बेटा बीवाई विजयेंद्र चुनाव मैदान में नजर आ रहे है। ये उनका पहला चुनाव होगा।

बीवाई विजयेंद्र के बारे में पहले माना जा रहा था कि वो वरुणा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेगे लेकिन येदिुयरप्पा नहीं चाहते कि वो इस सीट चुनाव लड़े।
येदियुरप्पा चाहते हैं कि उनका बेटा जिसका ये पहला चुनाव है वो उनकी सुरक्षित सीट शिकारपुरा से चुनाव लड़े।
राजनीति से रिटायरमेंट ले चुके येदियुरप्पा ने साफ कह दिया है कि उनका बेटा बीवाई विजयेंद्र 2023 के कर्नाटक चुनाव में शिकारीपुरा के घरेलू मैदान से चुनाव लड़ेंगे।
कर्नाटक में भाजपा के उदय बीएस येदियुरप्पा के कारण हुआ और वो, शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से। जहां से युदियुरप्पा भाजपा के टिकट पर 1983 से सात बार जीजतत हासिल कर चुके हैं।
वहीं बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि शिकारपुरा निर्वाचन क्षेत्र उनके पिता का गढ़ है, लेकिन पार्टी को उम्मीदवार तय करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान जो आदेश करेंगे वो मान्य होगा।
आइए येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र के बारे में अहम बातें
- राजनीति में एंट्री करने से पहले बीवाई विजयेंद्र एडवोकेट थे। उन्होंने वकील के तौर पर बहुत कम समय के लिए पैक्टिस की है।
- येदियुरप्पा की तरह विजयेंद्र को भी लिंगायत समुदाय का समर्थन प्राप्त है।
- विजयेंद्र भाजपा की उस समिति के प्रमुख बनाए गए हैं जो कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सम्मेलनों का आयोजन करेगी
- बीवाई विजयेंद्र को पहले भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
- बीवाई विजयेंद्र बीजेपी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव भी रह चुके हैं।
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 से पहले भी वो ही असमंजस की स्थिति थी जब भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के एक समूह ने बीवाई विजयेंद्र को कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया के बेंटे के खिलाफ मैसूर में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने की मांग की थी । हालांकि बिजेन्द्र को भाजपा ने टिकट ही नहीं दिया था।
- Kichcha Sudeep: भाजपा का प्रचार करने वाले किच्चा सुदीप कौन हैं, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?












Click it and Unblock the Notifications