हरियाणा और तमिलनाडु में उप चुनाव की घोषणा, 28 को डाले जाएंगे वोट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हरियाणा और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां पर 28 जनवरी को मदतान कराया जाएगा और 31 जनवरी को मतगणना करायी जाएगी। ये चुनाव हरियाणा की जींद और तमिलनाडु के तिरुवरुर विधानसभा सीट पर कराया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2018 है।

By elections to the assembly constituencies of Jind and Thiruvarur to be held on 28th January

इन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2018 है। नामांकन की स्क्रूटनी 11 जनवरी को होगी। वहीं 14 जनवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। हरियाणा की जींद से आईएनएलदी विधायक हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी।

मिड्ढा का निधन 26 अगस्त, 2018 को हुआ था। हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद उनके बेटे कृष्ण मिड्ढा भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि, यह सीट भाजपा के पाले में जाने की अधिक संभावना है। वहीं इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शामिल होने से इंकार कर दिया है।

वहीं तमिलनाडु की तिरुवरुर विधानसभा सीट डीएमके चीफ और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के निधन के बाद अगस्त में खाली हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+