By-Election 2023: झारखंड, बंगाल समेत 5 राज्यों में 27 फरवरी को होंगे उपचुनाव, 2 मार्च को परिणाम घोषित

अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के एक-एक विधानसभा क्षेत्र और महाराष्ट्र के दो विधानसभा क्षेत्रों में 27 फरवरी को उपचुनाव के लिए मतदान होंगे।

प्रतीकात्मक फोटो

By-Election 2023: नागालैंड, त्रिुपुरा और मेघालय में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में विधानसभा उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के एक-एक विधानसभा क्षेत्र और महाराष्ट्र के दो विधानसभा क्षेत्रों में 27 फरवरी को उपचुनाव के लिए मतदान होंगे। साथ ही इसी दिन लक्षद्वीप के एक संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव 27 फरवरी को होंगे। उन्होंने कहा कि परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Recommended Video

    EC ने Tripura, Meghalaya और Nagaland के Election Dates का किया ऐलान, देखें शिड्यूल | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, चुनाव आयोग की तरफ से मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की कुल 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 27 फरवरी को एक चरण में होगी। जबकि रिजल्ट का ऐलान 2 मार्च को किया जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से राज्य में चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

    चुनाव आयोग की तरफ से मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की कुल 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 27 फरवरी को एक चरण में होगी। जबकि रिजल्ट का ऐलान 2 मार्च को किया जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से राज्य में चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

    वहीं, चुनाव आयोग की तरफ से त्रिपुरा और नागालैंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आयोग के मुताबिक नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें - 31.47 लाख महिला मतदाता, 97,000 80+ मतदाता और 31,700 विकलांग मतदाता शामिल हैं। चुवाव में विकलांग मतदाताओं के लिए अलग से अलग से वोटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- flashback 2022: UP Assembly Election में BJP को मिली बड़ी जीत तो उपचुनाव से मिला बड़ा सबक़

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+