By-Election Results 2020: इन 11 राज्यों की 59 सीटों पर भी हुआ उपचुनाव, कांग्रेस सिमटी, भाजपा ने किया शानदार प्रदर्शन
नई दिल्ली। बिहार के विधानसभा चुनाव के अलावा देश के 11 राज्यों की 59 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ है। जिसमें भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने इन 11 राज्यों में से 7 में अच्छा प्रदर्शन किया है और कुल 59 में से 41 सीट अपने नाम की हैं। इनमें से कम से कम 31 तो ऐसी सीटें भी हैं, जिनपर कांग्रेस ही जीत दर्ज करती रही है। पार्टी को सबसे ज्यादा सफलता मध्य प्रदेश और गुजरात में हासिल हुई है। भाजपा ने एमपी की 28 में से 19 सीट और गुजरात की सभी 8 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। अब गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 111 हो गई है।
Recommended Video

गुजरात की ये आठ सीट अबडासा, लिंबडी, करजण, गढडा, मोरबी, धारी, डांग और कपराडा हैं। मणिपुर ऐसा तीसरा राज्य रहा जहां भाजपा ने पांच में से 4 सीट अपने नाम की हैं। वहीं कांग्रेस के कब्जे वाली पांचवी सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 7 सीटों पर उपचुनाव हुआ था, जिनमें से 6 भाजपा ने और एक सपा ने जीती है। इनमें बांगरमऊ सीट भी है, जहां से कुलदीप सिंह सेंगर विधायक रह चुका है। भाजपा की एक बड़ी जीत नौगांव सादात सीट पर भी हुई है। ये सीट पहले क्रिकेटर से राजनेता बने स्वर्गीय चेतन चौहान के नाम थी। चेतन चौहान का अगस्त में कोविड-19 से निधन हो गया था, जिसके बाद से ये सीट खाली थी। इस सीट को उनकी पत्नी संगीता चौहान ने जीता है। वहीं यूपी की मल्हनी सीट पर सपा नेता लकी यादव जीते हैं।
कर्नाटक में 2 सीटों पर चुनाव हुआ था, भाजपा ने ये दोनों सीट जीत ली हैं। राज राजेश्वरी नगर (आरआर नगर) सीट से भाजपा के मुनीरत्ना ने जीत दर्ज की। तो वहीं सिरा सीट से भाजपा के डॉ. सीएम राजेश गौड़ा जीते हैं। अब विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 119 हो गई है, कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 67 है और जेडी (एस) के सदस्यों की संख्या 33 है। तेलंगाना की दुब्बक सीट से भाजपा के माधव नेने रघुनंदन राव जीते हैं। सूत्रों की मानें तो ये जीत इस बात की पुष्टि कर सकती है कि तेलंगाना की भविष्य की राजनीति कैसे बदलेगी। यहां मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर भाजपा कांग्रेस का स्थान ले सकती है। इसका पहला संकेत 2019 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था, जब भाजपा ने पहली बार 4 सीट जीती थीं।
छत्तीसगढ़ के मरवाही में कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव ने जीत दर्ज की है। यहां डॉ. केके ध्रुव ने भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 38,197 वोटों से हराया है। नागालैंड की 2 सीटों में से एक दक्षिण अंगामी-1 सीट नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के मेदो योखा ने जीती है। ये भाजपा का सहयोगी दल है। जबकि एक अन्य सीट पुंगरो किफिरे निर्दलीय उम्मीदवार टी आंगसिओ संगतम ने जीती है।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications