By Election: उपचुनावों में INDI अलायंस का अच्छा प्रदर्शन, कांग्रेस बोली- भाजपा के लिए शुरू हुआ हार का ट्रेंड
Congress reaction By Election Result: देश के सात राज्यों की 13 विधा सभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की कुल 13 सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों गिनती अभी जारी है।
कई सीटों के रुझानों में इंडिया गठबंधन को मिलती बढ़त पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी एएनआई से पवन खेड़ा ने कहा कि यह एक ट्रेंड है जो लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ और आगे बढ़ रहा है। बीजेपी आने वाले सभी चुनाव हारती रहेगी। यह ट्रेंड हमारे लिए 2014 में शुरू हुआ जिसके बाद हम कई चुनाव हार गए और अब बीजेपी भी उसी दौर से गुजरेगी।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के ठीक बाद 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव परिणाम पर देश की जनता की नजरें टिकी हुई हैं। एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन दोनों ही 13 सीटों पर जीत हासिल करने में पूरी ताक़त लगा दी थी।उपचुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को कई सीटों पर नुकसान होने संभावना नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें Rupauli By Election: कभी गांव के मुखिया, तो कभी बने शिक्षक, जानिए JDU के कलाधर प्रसाद मंडल की कुंडली












Click it and Unblock the Notifications