VIDEO: चाइनीज वैक्सीन का अनोखा साइड इफेक्ट, हर्ष गोयनका ने किया मजेदार ट्वीट
Harsh Goenka Troll Chinese Vaccine: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, कथित रूप से कोविड-19 वायरस के जन्मदाता देश चीन द्वारा विकसित वैक्सीन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग ही लेवल की ट्रोलिंग चल रही है। बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से मजेदार पोस्ट कर चाइनीज वैक्सीन के अनोखे साइड इफेक्ट को दिखाया है। सोशल मीडिया यूजर्स बिजनेसमैन के पोस्ट पर फनी कमेंट कर रहे हैं।

हर्ष गोयनका ने किया चाइनीज वैक्सीन को ट्रोल
हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह अपने पोस्ट से यूजर्स का ध्यान आकर्शित करते हैं। बीते गुरुवार को भी हर्ष गोयनका ने कुछ ऐसा ही पोस्ट किया जिसके लेकर अब वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो कम ऑडियो शेयर किया है, जिसमें एक ओर सिरोंज और दूसरी तरफ मास्क लगाए शख्स की फोटो नजर आ रही है।

वैक्सीन लगवाने के बाद बदल गई शख्स की बोली
हर्ष गोयनका द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में एक शख्स की आवाज को सुना जा सकता है। बैकग्राउंड में बोल रहा शख्स चीनी वैक्सीन लगवाने के बाद अपना अनुभव शेयर करता है लेकिन कुछ देर बाद उसकी आवाज और भाषा दोनों बदल जाती है। शख्स अंग्रेजी बोलते-बोलते चीनी भाषा बोलने लगता है, इस बीच वीडियो में दिखाई दे रहे हट्टे कट्टे नौजवान की जगह एक चीनी बुजुर्ग की तस्वरी आ जाती है। इस पोस्ट को मजेदार कैप्शन देते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा, 'चीनी वैक्सीन का असर।'

पोस्ट पर आ रहे मजेदार कमेंट्स
चीनी वैक्सीन पर हर्ष गोयनका का ये मजाकिया पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी गोयनका को सुनेंगे तो हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। खबर लिखे जाने तक पोस्ट पर 14 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जबकि 500 के करीब लोगों ने लाइक किया है। इस मजेदार वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, 'दूसरी भाषा सीखने का सबसे आसान तरीका।'
यह भी पढ़ें: Special Report: चीन से वैक्सीन लेकर उइगर मुसलमानों को बेच रहा है तुर्की! चीन का डराने वाला 'एक्सचेंज ऑफर’












Click it and Unblock the Notifications