गुजरात में बड़ा हादसा, नदी में बस गिरने ने 20 लोगों की मौत
नयी दिल्ली। गुजरात में बड़ा हादसा हो गया है। गुजरात के नवसारी में पुर्णा नदी पर बने पुल से एक सरकारी बस नदी में गिरने से बस में सवार 20लोगों की मौत हो गई हैं जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

बस में कुल 60 लोग सवार थे। हादसा की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। मौके पर गणदेवी, नवसारी और वलसाड से बचाव दल पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को निकालकर पास के जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस नवसारी से उकाई जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नदी में पानी अधिक है और बहाव भी तेज है। जिसकी वजह से बचाव कार्य में परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications