Odisha Bus Accident: साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में पलटी बस, कंडक्टर की मौत, 12 घायल, Video देख सहमे लोग
Odisha Bus Accident: ओडिशा के कटक में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई। 12 यात्री गंभीर रूप से घायल गो गए। भुवनेश्वर से कटक जा रही बस गोपालपुर के पास साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में पलट गई।
जिससे बस कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं, 12 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को एससीबी मेडिकल कैजुअल्टी में भर्ती कर दिया गया है। उप अग्निशमन अधिकारी अबनी कुमार स्वैन ने यह जानकारी दी है।

अनियंत्रित होकर पलटी बस, मचा हड़कंप
समाचार एजेंसी एएनआई के ट्विटर पर जारी वीडियो के मुताबिक, बस सही दिशा में जा रही थी, लेकिन एक साइकिल सवार को बचाने के लिए बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस सीधे पलट गई। बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच में जुटी पुलिस
मौके पर तुरंत अग्निशमन अधिकारी और पुलिस पहुंच गई। राहत-बचाव युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें- नवीन पटनायक झूठी ब्रांडिंग के फेर में, सड़क पर हर चौथा होर्डिंग उनका,ओडिशा का भी मामा ही हूं: शिवराज सिंह चौहान












Click it and Unblock the Notifications