नवीन पटनायक झूठी ब्रांडिंग के फेर में, सड़क पर हर चौथा होर्डिंग उनका,ओडिशा का भी मामा ही हूं: शिवराज सिंह चौहान
Shivraj News: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज मंगलवार को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। शिवराज ने ओडिशा में प्रसिध्द मां सरला मंदिर, मां चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन किए और देशवासियों के सुख-समृध्दि की कामना की।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान के अंतर्गत दीवार लेखन कार्यक्रम में सहभागिता की, पौधरोपण, चाय पर चर्चा की और भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन भी किया।

इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं ओडिशा की पवित्र धरती पर जनता के दर्शन करने आया हूं। बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पूर्व सीएम ने कटक में 4 लोकसभा सीटों जगतसिंहपुर, कटक, जाजपुर और केंद्रपड़ा की क्लस्टर बैठक में सहभागिता की और जगतसिंहपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
लोकसभा चुनाव मे 400 पार का लक्ष्य
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने का संकलप लिया है। आजादी के अमृतकाल में एक वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बने इस काम में पूरी बीजेपी जुटी हुई है। भाजपा के करोड़ां-करोड़ कार्यकर्ता जी-जान से परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहें है। चारों तरफ उत्साह का वातावरण है। मोदी जी ने इस बार लोकसभा में 400 पार का लक्ष्य रखा है, निश्चित तौर पर यह लक्ष्य भाजपा हासिल करेगी। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में हैं, लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे और विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
देश को जात-पात में बांटना चाहते हैं
पूर्व सीएम शिवराज ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि, कुछ लोग देश को जात-पात में बांटना चाहते हैं। राममंदिर को लेकर भी कांग्रेसी कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे लेकिन 22 जनवरी को आयोध्या में भव्य और दिव्य राममंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा हुई और रामलला विराजे। उन्होंने कहा कि, हमारी अर्थव्यवस्था अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। जिन अंग्रेजों ने भारत पर राज किया आज भारत ने उनको भी पीछे छोड़ दिया है।
ओडिशा की सरकार आउटसोर्स पर
पूर्व सीएम शिवराज ने ओडिशा सरकार पर हमाल बोलते हुए कहा कि, यहां के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक, अपनी सरकार को आउट्सोर्स पर दे चुके हैं। यहां सरकार, मुख्यमंत्री नहीं बल्कि उनके अधिकारी चलाते हैं। उनके बारे में वो कहावत बिल्कुल सही है कि, "अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम"। बेलगाम अधिकारियों ने पूरे उड़ीसा को भ्रष्टाचार के दल-दल में फंसा दिया है। यहां करप्शन इतना है कि, बिना लेन-देन के कोई काम नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि माताएं, बहनें, बेटियां यहां असुरक्षित हैं। महिलाओं के अत्याचार के मामले में ओडिशा को शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। ओडिसा के विकास के लिए केंद्र व प्रधानमंत्री जी की जन-कल्याणकारी योजनाओं का भी ठीक ढंग से इम्प्लीमेंट नहीं किया जा रहा है। यहां तक की पैसा नरेंद्र मोदी जी भेजते हैं और नवीन पटनायक जी अपना ठप्पा लगा देते हैं। ब्रांडिंग का काम करके खुद के नाम को चमकाने का काम करते हैं, लेकिन जनता इस सच को जान चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications