सीवान में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, बस के नीचे दबकर तड़पते रहे कई यात्री, 6 की मौत
पटना। बिहार के सीवान (Bus Accident) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोपालगंज-सीवान मुख्य मार्ग पर अंबोरी सरसर गांव के नजदीक तेज रफ्तार बस के पलट जाने के 6 लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बस गोपालगंज से सिवान आ रही थी और उसपर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। इस दौरान बस के आगे का टायर फट गया और बस पलट गई। इस दुर्घटना में बस के नीचे कई यात्री दब गए और वे तड़प रहे थे। काफी देर ये यात्री बसे के नीचे दबे रहे। बाद में इनको ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर रूप से घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि 2 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जबकि आसपास के लोग भी वहां आ चुके थे।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत
इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एसपी नवीन चंद्र झा ने दुर्घटना के बारे में बताया कि फंसे हुए लोगों को बस के नीचे से निकालने का काम जारी है। उन्होंने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया तेज रफ्तार बस के पलटने से हुए हादसे में कई लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications