बुलंदशहर: इंस्पेक्टर को गोली मारने के आरोपी जीतू फौजी के भाई ने सीएम योगी से मांगी मदद
सुबोध कुमार को गोली मारने के आरोपी जीतू फौजी के भाई ने सीएम योगी से मांगी मदद
बुलंदशहर। बुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने के आरोपी जीतू फौजी के भाई ने उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री से मदद मांगी है। जीतू के भाई धर्मेंद्र मलिक ने मामले पर कहा, जीतू का इंस्पेक्टर की हत्या में कोई हाथ नहीं है। वो उस समय वारदात की जगह पर मौजूद ही नहीं था, इस बात के हमारे पास सुबूत भी हैं। मैंने सीएम योगी से भी मदद करने की दरख्वास्त की है। जीतू पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली मारकर हत्या का आरोप है। सुबोध 3 दिंसबर को कथित तौर पर गौकशी के बाद जमा भीड़ को शान्त करने की कोशिश कर रहे थे, जब उनकी हत्या हो गई थी।

मेरे भाई के खिलाफ साजिश
धर्मेंद्र का कहना है कि उनके भाई को किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो पुलिस और प्रशासन को जीतू की बेगुनाही के सबूत देंगे। जीतू के भाई का कहना है कि जीतू को जिस वीडियो में पुलिस होना बता रही है जीतू है ही नहीं। उसने एक दूसरा वीडियो दिखाकर बताया है कि जीतू उस वीडियो में नहीं है। जीतू 19 तारीख से लेकर 4 तारीख तक छुट्टी पर आया हुआ था और वह 3 तारीख को घर से निकल गया था क्योंकि उसे 4 तारीख को रिपोर्ट करना था। जीतू को बेगनाह बताने वाला उसका भाई धर्मेंद्र खुद भी एक फौजी है और फिलहाल पुणे में तैनात है।

एसटीएफ टीम ने जीतू को गिरफ्तार किया
जीतू फौजी को एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। बवाल के अगले ही दिन जाकर उसने ड्यूटी ज्वाइन की थी। शुक्रवार को टीम जम्मू से हवाई जहाज से फौजी को दिल्ली लाई। बवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक को इंस्पेक्टर की लाश के पास से कुछ उठाते हुए दिखाया गया है। जिसकी शिनाख्त महाव गांव के जीतू फौजी के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

कारगिल में तैनात है जीतू फौजी
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र उर्फ जीतू फौजी भारतीय सेना में जम्मू के कारगिल में तैनात था और बुलंदशहर हिंसा के दौरान छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। महाब गांव के रहने वाले जीतू की पहचान इसी मामले में पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों चमन, देवेंद्र और आशीष ने भी की। उनका दावा है कि जीतू ने ही इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारी थी। जीतू पर इंस्पेक्टर सुबोध की पिस्टल और मोबाइल लूटने का भी आरोप है। बुलंदशहर हिंसा के तुरंत बाद जीतू जम्मू चला गया और ड्यूटी ज्वॉइन कर ली। पुलिस जीतू से पूछताछ कर रही है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications