बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर हिंसा में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी गुरुवार को लखनऊ में सुबोध कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। गोकशी की खबर फैलने के बाद बुलंदशहर में हिंसा फैल गई थी और इसी बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की जान चली गई थी। सोमवार को हुए इस बवाल पर सीएम योगी ने दुख जताया था।

इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी

इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी

बुलंदशहर में हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। रात 8.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये अहम बैठक बुलाई थी जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और मंत्रियों समेत कई लोग शामिल थे।

सुबोध कुमार सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान

सीएम योगी ने पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था। योगी आदित्यनाथ ने सुबोध कुमार सिंह की पत्नी को 40 लाख रुपए और माता-पिता को 10 लाख रुपए के आर्थिक मुआवजे का ऐलान किया था और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की थी। दूसरी तरफ, सुबोध कुमार सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

बुलंदशहर हिंसा में गई थी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की जान

बुलंदशहर हिंसा में गई थी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की जान

इसके पहले, सुबोध कुमार सिंह की मौत पर उनके बेटे अभिषेक ने कहा, 'मेरे पिता मुझे एक ऐसा अच्छा नागरिक बनाना चाहते थे, जो समाज में धर्म के नाम पर हिंसा को बढ़ावा ना देता हो। आज इस हिंदू मुस्लिम फसाद में मेरे पिता की जान गई है, कल किसके पिता की जान जाएगी?' जबकि सुबोध कुमार सिंह की बहन ने कहा कि उनके भाई को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए और उनकी याद में स्मारक बनाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+