राजस्थान के जोधपुर में गिरी इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले व्यस्ततम इलाके में बिल्डिंग के अचानक गिर जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक व्यस्त सड़क पर इस बिल्डिंग के गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई जबकि इसके कारण कई के दबे होने की खबर है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की खबर है। जोधपुर के सरदारपुरा इलाके में बिल्डिंग की खबर है। बताया जा रहा है कि इस इमारत के पास ही अन्य मकान का नींव खोदने का काम हो रहा था, इसी कारण ये बिल्डिंग गिर गई।

Building Collapses in Jodhpur, Several Feared Trapped as well

पुलिस ने बताया कि जोधपुर के सरदारपुरा इलाके में बिल्डिंग गिरने के बाद वहां राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबे हुए लोगों की मदद के लिए और लोग भी पहुंचे हैं। बचाव कार्य व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर एंबुलेस भी मौजूद है ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा सके।

Building Collapses in Jodhpur, Several Feared Trapped as well

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के गिरने के कारण काम कर रहे मजदूर इसमें फंस गए हैं जिन्हे निकालने का काम जारी है जिला कलेक्टर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। इमारत के नीचे दबे दो व्यक्तियों को बाहर निकाला जा चुका है। एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से इमारत का मलबा हटाने का काम भी जारी है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के खिलाफ इस शख्स ने जलाया अपना ही स्कूटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+