Budget Session: आप अनफिट हैं...केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन पर DMK नेता की टिप्पणी पर विवाद, पूरा मामला जानिए

लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन पर डीएमके सांसद टीआर बालू की एक टिप्पणी पर भारी हंगामा हो गया। उन्होंने मुरुगन को 'मंत्री के लिए अनफिट' कह दिया था।

डीएमके सांसद की इस टिप्पणी पर सत्ताधारी बीजेपी भड़क गई और बालू की टिप्पणी को पूरे दलित समाज का अपमान बता दिया। पार्टी ने विपक्ष के नेता से उनसे माफी मांगने तक को कहा।

l murugan tr baalu

Recommended Video

    Budget Session: आप अनफिट हैं...केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन पर DMK नेता की टिप्पणी पर विवाद

    प्रश्नकाल के दौरान टिप्पणी पर विवाद
    यह विवाद प्रश्नकाल के दौरान तमिलनाडु में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान शुरू हुआ। डीएमके सांसद ए राजा और ए गणेशमूर्ति गृहमंत्री से चेन्नई और दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश, बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने सेंट्रल टीम भेजे जाने और आपदा राहत के लिए फंड को लेकर सवाल पूछ रहे थे।

    केंद्रीय मंत्री के टोकने से भड़के थे डीएमके सांसद
    इस मुद्दे पर डीएमके सांसद टीआर बालू भी प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे, तभी तमिलनाडु से ही भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन ने उन्हें टोक दिया था।

    आप अनफिट हैं..... टीआर बालू
    इसपर बालू ने कहा, 'आप क्यों दखल दे रहे हैं...प्लीज बैठ जाइए....आप क्या चाहते हैं....आप सांसद बनने के लिए अनफिट हैं.... आप मंत्री बनने के लिए भी अनफिट हैं।'

    सत्तापक्ष डीएमके सांसद की टिप्पणी पर भड़क गया
    लेकिन, मुरुगन पर विपक्षी सांसद की यह टिप्पणी बीजेपी नेताओं को बहुत ही नागवार गुजरी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि डीएमके सांसद उनके सहयोगी को 'अयोग्य' नहीं कह सकते।

    यह एक दलित का अपमान है- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
    जोशी बोले, 'सर, अनुसूचित जाति के मंत्री को अनफिट कहना सही नहीं है। यह एक दलित का अपमान है।' वहीं मेघवाल बोले, 'टीआर बालू एक प्रश्न पूछ रहे थे। हमारे मंत्रिपरिषद के एक दलित मंत्री उठे और बस इतना कहा कि आप अप्रासंगिक सवाल पूछ रहे हैं। और आपने उन्हें अनफिट कह दिया।'

    हम चाहते हैं कि बालू माफी मांगें- मेघवाल
    मेघवाल बोले, 'वह भी एक दलित हैं और अनुसूचित जाति से ही आते हैं। (बालू) ने उन्हें अनफिट कह दिया। यह दलित समुदाय का अपमान है। हम चाहते हैं कि बालू माफी मांगें।'

    लेकिन, मंत्री की ओर से बालू से माफी मांगे जाने के बाद भी उन्होंने फिर कहा कि मंत्री (मुरुगन) राजनीति के लिए भी अनफिट हैं। इसपर जोशी बोले कि वे पूरी अनुसूचित जाति समुदाय का अपमान कर रहे हैं। बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था और संभावना है कि 9 फरवरी तक चलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+