मिडिल क्लास के लिए बजट में क्या है? पत्रकार ने पूछा सवाल तो हिचकते हुए सीतारमण बोलीं-Awwwwww...,Video Viral
Nirmala Sitharaman Viral Video: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने 1 फरवरी 2026 को बजट पेश किया। वित्त मंत्री के द्वारा पेश किया गया बजट ऐसा रहा मानो मिडिल क्लास की उम्मीदों पर कोई "हवा का झोंका" फेंक दिया गया हो। आम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री सीतारमण विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, ये वीडियो रविवार को संसद में बजट पेश किए जाने के बाद वित्त मंत्री सीतारण द्वारा की गई प्रेस कान्फ्रेंस का है। जिसमें वित्त मंत्री से एक पत्रकार ने सीधे सवाल किया, 'मिडिल क्लास के लिए इस बजट में क्या है? इस सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो प्रतिक्रिया दी वाे वाकई में चौंकाने वाली थी।

वीडियो में नजर आ रहा है कि सीतारमण ने जब पत्रकार ने सवाल किया कि अभी मैं एक टीवी डिबेट से आ रहा हूं उसमें लोगों का सवाल था कि "मिडिल क्लास के लिए इस बजट में क्या है?", इस सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हिचकते और मुस्कुराते हुए Awwwwww.." कहकर चुप रह गईं।
हालांकि इसके बाद वित्त मंत्री सीतारमण ने पत्रकार के पहले सवाल कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए क्यों नहीं बजट आवंटित किया गया? इसका जवाब विस्तार से दिया लेकिन मिडिल क्लास के लिए बजट में क्या है इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दे सकीं। जिसके बाद वित्त मंत्री जमकर ट्रोल हो रही हैं।
यूजर बोला- 'मिडिल क्लास के लिए बजट Lays के पैकेट जैसा है...
एक यूजर ने लिखा, असल में, यह बजट मिडिल क्लास के लिए Lays के पैकेट जैसा है - बाहर से बड़ा, अंदर से खाली।
'मिडिल क्लास वाले कहेंगे "Awwwwww"
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा , मिडिल क्लास पैसे कमाने के लिए ही है ताकि दूसरे बजट चलें।, एक ने लिखा, मिडिल क्लास वाले कहेंगे "Awwwwww"।
'सरकार अमीरों को फ़ायदे देती है...'
एक यूजर ने लिखा बहुत सारी घोषणाएँ होती हैं, पर आम लोगों के लिए कुछ मतलब का नहीं। मिडिल क्लास के बारे में शर्मनाक जवाब। एक यूजर ने लिखा, 'हमें ये समझना होगा कि मिडिल क्लास ही "डेवलपमेंट" की कीमत चुकाता है (राष्ट्र या राजनेताओं की व्यक्तिगत तरक्की मत पूछो)। 'सच यह है कि बजट का असली उद्देश्य अमीरों को फायदे और गरीबों को मुफ्त सुविधाएँ देना है, जबकि मिडिल क्लास को मेहनत, टैक्स और योगदान के लिए "तैयार रहना" पड़ता है।"












Click it and Unblock the Notifications