Budget 2025:12 लाख रुपये तक इनकम टैक्स छूट के ऐलान के बाद इंटरनेट पर मीम्स की आई बाढ़, No tex कर रहा ट्रेंड
Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2025 पेश करते हुए मध्यम वर्ग के लिए ऐसा ऐलान किया है जिसके बाद इंटरनेट पर लोग खुशी से झूम उठे हैं। वित्त मंत्री ने नए टैक्स स्लैब में मध्यव वर्ग के व्यक्तियों को इनकम टैक्स में बड़ी छूट दी है।
बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने घोषणा की कि 12 लाख रुपये तक इनकम वाले कर्मचारियों को नई टैक्स व्यवस्था में टैक्स नहीं देना होगा। यानी जिन लोगों की इनकम 12 लाख रुपये तक है उन्हें अब इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद मिडिल क्लॉस जमकर खुशियां मना रहा है, सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर No tax ट्रैंड कर रहा है।
इनकम टैक्स में इतनी बड़ी छूट की खबर आते ही इंटरनेट पर लोग मीम्स शेयर कर जश्न मना रहे हैं। यूजर्स खुशी जाहिर करते हुए क्रिश और वेलकम, लगान जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों के सीन्स का मीम्स शेयर कर रहे हैं।
No income tax upto 12 lacs
Working Class right now: pic.twitter.com/vWT8u3dvji
— Sagar (@sagarcasm) February 1, 2025
यूजर्स कर रहे ये मजेदान कमेंट
सोशल मीडिया पर फिल्मोंं के सीन्स के आश्चर्यचकित और उत्साहित करने वाली फोटो शेयर करते हुए लोग मोदी सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अंततः ताई के बजट के बाद कम से कम कुछ लोग खुश हैं। एक यूजर ने लिखा मिडिल क्लास पर इतनी मेहरबानी।
Finally 😅 pic.twitter.com/1aOoriiAJh
— Partho (@parthosarathi_b) February 1, 2025
गौरतलब है कि देश की आबादी के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर कर का बोझ कम करने से अनुमान है कि इससे खपत, बचत और निवेश में वृद्धि होगी। बता दें सरकारर ने कर-मुक्त सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये और वेतनभोगी आय वालों के लिए 12.75 लाख रुपये करना, मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ा वरदान है। ऐसा करके, सरकार का उद्देश्य न केवल कर का बोझ कम करना है, बल्कि व्यक्तियों को अपनी वित्तीय भलाई में सुधार करने के लिए सशक्त बनाना भी है।












Click it and Unblock the Notifications